न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रातू थाना क्षेत्र में डकैती की वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है. रातू के ब्रजपुर में अपराधियों ने यह दुस्साहस किया है. एक घर में करीब एक घंटे तक बदमाशों ने तांडव मचाया. पांच की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर नगदी समेत चार लाख रुपए के जेवरात लूटकर फरार हो गए. ब्रजपुर के रहने वाले कारोबारी सहदेव साहु के पूरे परिवार को अपराधियों ने निशाना बनाया. विरोध करने पर अपराधियों ने बुजुर्ग महिला और गृहस्वामी पर पिस्तौल की बट से हमला भी किया. मामले की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है.
यह भी पढ़ें: मैथन के डीबूडीह पुल के नीचे मिला सड़ा-गला शव, मृतक की हुई पहचान, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस