राज्य में अपराधी बेलगाम, पुलिस मस्त: आदित्य साहू

राज्य में अपराधी बेलगाम, पुलिस मस्त: आदित्य साहू

राज्य में अपराधी बेलगाम पुलिस मस्त आदित्य साहू

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
जगन्नाथपुर मौसीबाड़ी खटाल के पास से लापता हुए मासूम बच्चों अंशिका कुमारी और अंश कुमार के मामले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने बच्चों के माता-पिता से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. इस अवसर पर आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की  राज्य में अपराधी बेलगाम हो चुके है, और पुलिस मस्त है. 

उन्होंने कहा कि अपराधी की संवेदनहीनता पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि इस गंभीर घटना पर मुख्यमंत्री और मंत्री पूरी तरह मौन हैं. इतने दिन बीत जाने के बावजूद सरकार का कोई भी प्रतिनिधि पीड़ित परिवार की सुध लेने तक नहीं पहुँचा, जो यह दर्शाता है कि यह सरकार गरीब और असहाय लोगों की चिंता नहीं करती है.

उन्होंने कहा कि यदि इस तरह की घटना किसी विशेष समुदाय के साथ घटती, तो पूरी सरकार उनके दरवाजे पर खड़ी नजर आती. मुआवज़े की घोषणाओं की झड़ी लग जाती और संवेदनाएं दिखाने की होड़ मच जाती. लेकिन यहां पीड़ित एक साधारण परिवार है, इसलिए सरकार की संवेदना और संवैधानिक जिम्मेदारी दोनों नदारद हैं.

साहू ने आगे कहा कि यह घटना रांची जैसे राज्य की राजधानी के बीचो-बीच, एक पॉश इलाके में घटी है, जहाँ से विधानसभा, प्रोजेक्ट भवन और झारखंड हाईकोर्ट महज़ कुछ ही दूरी पर स्थित हैं. इसके बावजूद इस तरह की घटना का घटित होना राज्य की विधि-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है.

उन्होंने कहा कि जब राजधानी के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में मासूम बच्चे सुरक्षित नहीं हैं, तो पूरे राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है. भाजपा इस लापरवाही, असंवेदनशीलता और प्रशासनिक विफलता के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी.

इस मौके पर अमर कुमार बाउरी, सरोज सिंह, हेमंत दास, अशोक बड़ाईक, रामकुमार पाहन, वरुण साहू, धीरज महतो, बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, सूरज चौरसिया, उमेश यादव, उमेश तिवारी, पूनम जायसवाल, नीलम चौधरी, नीरज सिंह सहित कई उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- BJP ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री जुएल ओराम को नियुक्त किया झारखंड का राज्य चुनाव अधिकारी 

 

संबंधित सामग्री

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ़्तार बाइक; दो घायल, एक की हालत गंभीर

झारखंड

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ़्तार बाइक; दो घायल, एक की हालत गंभीर

दिल्ली-कोलकाता लेन पर जरमुनई के समीप कल शनिवार रात तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार हो गई.

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

झारखंड

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

कहलगांव से बासुकीनाथ धाम के लिए निकली 114वीं ऐतिहासिक एवं भव्य कांवर यात्रा दुमका के हंसडीहा पहुंची.

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

झारखंड

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

सहायक शिक्षक समेत दो लोगों को असम पुलिस ने जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है.

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में आज एक दिवसीय अनशन पर बैठने की घोषणा की है. 

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

झारखंड

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

कल शनिवार की सुबह अपराधियों ने खुद को आयकर व GST अधिकारी बताकर 40.50 लाख रुपये की छिनतई कर ली.