राहुल कुमार/न्यूज11भारत
चंदवा/डेस्क: टोरी रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने और ROB-RUB निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) एवं स्थानीय ग्रामीणों का आंदोलन लगातार जारी है. आंदोलन की दूसरी रात रविवार को कामता चौक पर माकपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग भी उठाई.
प्रदर्शन का नेतृत्व माकपा के राज्य कमेटी सदस्य अयूब खान ने किया. इस दौरान प्रदर्शनकारी 'केंद्रीय परिवहन मंत्री इस्तीफा दो', 'रेल मंत्री इस्तीफा दो', 'टोरी फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू करो' और 'नए अंडरपास का निर्माण कराओ' जैसे नारे लगा रहे थे. माकपा की ओर से प्रतिदिन रात में तीन घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है.
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अयूब खान ने कहा कि टोरी ROB निर्माण में हो रही देरी के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय जिम्मेदार है, जबकि अंडरपास की सुविधा उपलब्ध नहीं कराने की जिम्मेदारी रेल मंत्रालय की है. उन्होंने कहा कि पार्टी वर्षों से पत्राचार और आंदोलन के माध्यम से दोनों मंत्रालयों को रेलवे क्रॉसिंग की गंभीर समस्या से अवगत कराती रही है, लेकिन अब तक लोगों को जाम से राहत नहीं मिल सकी है. उन्होंने दोनों केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे की मांग करते हुए ROB और नए RUB का निर्माण जल्द शुरू कराने की बात कही. साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा.
जाम में फंसती हैं एंबुलेंस, मरीजों और विद्यार्थियों को परेशानी
माकपा जिला सचिव रसीद मियां, ग्राम प्रधान पचु गंझू, मोफील खान समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि टोरी रेलवे क्रॉसिंग एनएच-22 पर स्थित है. इस मार्ग से पटना, छत्तीसगढ़, रांची, गुमला, लोहरदगा, मेदिनीनगर, लातेहार, हजारीबाग और चतरा सहित कई क्षेत्रों के यात्री वाहन एवं छोटी-बड़ी गाड़ियां गुजरती हैं. रेलवे फाटक बंद होने पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है.
उन्होंने कहा कि इस जाम का सबसे गंभीर असर मरीजों और आपातकालीन सेवाओं पर पड़ता है. कई बार एंबुलेंस भी रेलवे क्रॉसिंग पर फंस जाती हैं, जिससे मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में परेशानी होती है. इसके अलावा स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं और आम यात्रियों को भी रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और संबंधित मंत्रालयों को आम लोगों की परेशानी से अधिक कोयला ढुलाई और राजस्व की चिंता है. उन्होंने टोरी ROB-RUB निर्माण को क्षेत्र की बड़ी जरूरत बताते हुए केंद्र सरकार से अविलंब निर्माण प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कराने की मांग की.
ये लोग रहे मौजूद
प्रदर्शन में माकपा राज्य कमेटी सदस्य अयूब खान, जिला सचिव रसीद मियां, ग्राम प्रधान पचु गंझू, मोफील खान, टिंकू खान, अशोक गंझू, साजिद खान, सजेबुल खान, रियाज खान, इमरान खान, अजमुल खान, अमरूल खान, हुसैन खान, एजाज खान, नौशाद खान, मो. नेसार, अब्दुल खान, सयुफ खान, जालीम खान, बड़े खान, पोपलेन खान, अजरहुल खान, नईम खान, मोईन खान, वाहिद खान, आदिल खान, इमरोज खान, नसीम खान, दानिस खान, कय्यूम खान, रिजवान खान, इम्तियाज खान, वसीम खान, समीम खान, फैजान खान, सोनू खान, वैस खान, साहिल खान, नजाद खान और आसिफ खान समेत बड़ी संख्या में माकपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे.
नितिन गडकरी और अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग, फ्लाईओवर और नए अंडरपास का निर्माण जल्द शुरू कराने की उठाई आवाज

इसे भी पढ़ें: आज रांची आयेंगे CJI सूर्यकांत, नए डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन