आत्महत्या के लिए मजबूर करना

आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में जेल में बंद शुभम कुमार को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में जेल में बंद आरोपी शुभम कुमार को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.

By : Ark Sahuliyar
आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में जेल में बंद शुभम कुमार को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में जेल में बंद आरोपी शुभम कुमार को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त शैलेन्द्र कुमार की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी. शुभम कुमार ने 18 सितंबर को याचिका दाखिल कर कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है. घटना 22 सितंबर 2026 की है. रानू कौर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. 

प्राथमिकी के अनुसार घटना के 10 माह पूर्व शुभम कुमार रानू को लेकर भाग गया था. काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चलने पर इसकी लिखित सूचना ईचाक थाना में दी गई थी. बाद में रानू ने अपनी मां से इंस्टाग्राम पर बात की. बातचीत में उसने बताया कि शुभम, शुभम के भाई और उनके माता-पिता कैश पैसे के साथ दान-दहेज मांगकर लाने के लिए दबाव बना रहे हैं. पैसे और दहेज लाने पर ही शादी करने की बात कर आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती है. 

इसी बीच रानू के पिता की मौत हो गई, जिसके अंतिम संस्कार और दशकर्म में वह अपने पिता के घर पहुंची थी. जहां महज कुछ देर ही रुकी और रोते-रोते चली गई. पिता के दशकर्म के 4 दिन बाद ही रानू ने आत्महत्या कर ली. मामले को लेकर रानू की मां ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाकर खेलगांव थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. 

यह भी पढ़ें- JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कुंदन कुमार को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

 

संबंधित सामग्री

रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा. खासकर रात और सुबह के समय जब घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती है

11 November 2026
पायलट ने भेजा 'हाईजैक' का मैसेज, मचा हड़कंप, कोलकाता से मुम्बई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट

पायलट ने भेजा 'हाईजैक' का मैसेज, मचा हड़कंप, कोलकाता से मुम्बई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट

विमान में सवार यात्रियों की सूची के साथ विमान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे, ताकि संदिग्ध हरकत का पता लगाया जा सके

11 November 2026
JSSC CGL गड़बड़ी मामला: आरोपी सुरेश राय को कोर्ट ने झटका, जमानत याचिका ख़ारिज 

JSSC CGL गड़बड़ी मामला: आरोपी सुरेश राय को कोर्ट ने झटका, जमानत याचिका ख़ारिज 

अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी.

11 November 2026
पलामू: झारखंड अंडर-16 क्रिकेट टीम में पलामू के दिशांक शेखर का चयन, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिखाएंगे दम

पलामू: झारखंड अंडर-16 क्रिकेट टीम में पलामू के दिशांक शेखर का चयन, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिखाएंगे दम

दिशांक शेखर का चयन झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2026-27 के लिए घोषित अंडर-16 बालक क्रिकेट टीम में हुआ है.

11 November 2026
मनोहरपुर: बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, सोने के जेवरात समेत नकदी की चोरी

मनोहरपुर: बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, सोने के जेवरात समेत नकदी की चोरी

चोरों ने बंद घर का फायदा उठाकर सोने के जेवरात समेत ईंट भट्ठा के पैसे पर हाथ साफ कर दिया.

11 November 2026