गैंगस्टर सुजीत सिन्हा गिरोह के सक्रिय सदस्य रवि आनंद को बेल देने से कोर्ट का इनक...

गैंगस्टर सुजीत सिन्हा गिरोह के सक्रिय सदस्य रवि आनंद को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज

गैंगस्टर सुजीत सिन्हा गिरोह के सक्रिय सदस्य रवि आनंद को बेल देने से कोर्ट का इनकार जमानत याचिका खारिज 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा गैंग का सक्रिय सदस्य रवि आनंद को जमानत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त शैलेन्द्र कुमार की कोर्ट ने रवि आनंद की जमानत याचिका खारिज कर दी. वह कोइलांचल शांति सेना नामक संगठन के साथ जुड़कर संगठित अपराध में शामिल था. रवि आनंद 22 अक्तूबर से जेल में बंद है. आरोपी पर अवैध हथियार रखने और यूएपीए के गंभीर प्रावधानों के तहत संगठित अपराध करने का आरोप है. 

मामला 22 अक्टूबर 2025 का है, जब पुलिस को सूचना मिली कि एक काले रंग की सफारी में संदिग्ध अपराधी घूम रहे हैं. पारचुटू ओवरब्रिज के पास वाहन रोकने पर उसमें चार लोग बबलू खान, रवि आनंद, मो. शाहिद और सेराज मिला. तलाशी के दौरान रवि आनंद की पैंट की जेब से 7.65 एमएम के तीन जिंदा कारतूस मिले थे, जबकि अन्य आरोपियों से पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए थे. घटना को लेकर बीआईटी मेसरा ओपी में कांड संख्या 512/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

ये भी पढ़ें- जराईकेला थाना क्षेत्र के कोलभोंगा जंगल में IED ब्लास्ट से एक युवती की मौत, दो गंभीर रूप से घायल 

संबंधित सामग्री

मुजफ्फरपुर में दिल दहलाने वाली घटना, 3 बेटियों को मारकर फंदे पर झूल गया पिता, दो बेटे बचे

बिहार

मुजफ्फरपुर में दिल दहलाने वाली घटना, 3 बेटियों को मारकर फंदे पर झूल गया पिता, दो बेटे बचे

धनु संक्रांति के साथ शुरू हो रहा खरमास, एक मास वर्जित रहेंगे सभी शुभ कार्य

देश-विदेश

धनु संक्रांति के साथ शुरू हो रहा खरमास, एक मास वर्जित रहेंगे सभी शुभ कार्य

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा तो तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी, फिर भी ठंड के मौसम न रहें असावधान

झारखंड

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा तो तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी, फिर भी ठंड के मौसम न रहें असावधान

मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन के निदेशानुसार रांची शहर को सुंदर, सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में की जाएगी ठोस पहल

झारखंड

मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन के निदेशानुसार रांची शहर को सुंदर, सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में की जाएगी ठोस पहल

आवागमन और नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर उपायुक्त-सह जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक

बुट्टी मोड़ स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल के समीप डीवाईडर से टकराया मोटरसाइकिल, व्यक्ति की मौके पर हुई मौत 

झारखंड

बुट्टी मोड़ स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल के समीप डीवाईडर से टकराया मोटरसाइकिल, व्यक्ति की मौके पर हुई मौत