न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: जेल में बंद प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI के सदस्य कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान जी को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. रांची सिविल कोर्ट के न्याययुक्त अनिल कुमार मिश्रा की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी. मांडर थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि PLFI के 5-6 उग्रवादी हात्मा जंगल में हथियार के साथ घूम रहे है. 7 मई 2023 की रात करीब 9 बजे सशस्त्र के साथ थाना प्रभारी हातमा जंगल में पहुंचे तो पुलिस को देख सभी भागने लगे. पुलिस ने घेराबंदी कर PLFI के एरिया कमांडर राजेंद्र यादव को पकड़ लिया गया. बाकी सभी उग्रवादी भागने में सफल हो गए. पकड़े गए राजेंद्र यादव के पास से एक बड़ा हथियार, गोला-बारूद और मोबाइल बरामद किया गया था.
ये भी पढ़ें- लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में लालू परिवार को 8 दिसंबर तक राहत, कोर्ट का फैसला टला