अपहरण और हत्या मामले के आरोपी जगदीश मुंडा को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज

अपहरण और हत्या मामले के आरोपी जगदीश मुंडा को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज

अपहरण और हत्या मामले के आरोपी जगदीश मुंडा को बेल देने से कोर्ट का इनकार जमानत याचिका खारिज 

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
अपहरण और हत्या के सनसनीखेज मामले के आरोपी जगदीश मुंडा को जमानत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्यायायुक्त  संजीव झा की कोर्ट ने जगदीश मुंडा की जमानत याचिका खारिज कर दी है. आरोपी 11 जुलाई 2024 से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है. मामला बुंडू थाना क्षेत्र का है. अभियोजन के अनुसार, जगदीश मुंडा और उसके सहयोगियों ने साजिश के तहत सूचक के भतीजे का अपहरण किया और बाद में उसकी हत्या कर दी. 

आरोप है कि आरोपियों ने पत्थर से कुचलकर उसकी जान ली और शव को जिकरा फॉल के पास जंगली नाला में फेंक दिया. जांच के दौरान आरोपी के घर से खून लगे कपड़े बरामद किए गए थे, जबकि घटना में उपयोग किए गए वाहन को भी जब्त किया गया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मौत सिर में गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण होना बताया गया है. कोर्ट ने कहा कि आरोप अत्यंत गंभीर प्रकृति का हैं. साथ ही, झारखंड हाईकोर्ट भी पूर्व में दो बार आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर चुकी है. इन परिस्थितियों को देखते हुए कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया है.

यह भी पढ़ें- टेरर फंडिंग मामले के आरोपी अनिश्चय गंझू  को बेल देने से कोर्ट का इनकार, NIA की विशेष कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका 

संबंधित सामग्री

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

झारखंड

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक

झारखंड

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जर्मनी की धुआंधार शुरुआत, ब्राजील को पीछे छोड़ते हुए सबसे बड़ी टीम बन गयी जर्मनी

खेल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जर्मनी की धुआंधार शुरुआत, ब्राजील को पीछे छोड़ते हुए सबसे बड़ी टीम बन गयी जर्मनी

खुलने वाला है हॉर्मुज! डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ युद्ध खत्म होने का किया ऐलान, स्विटजरलैंड में दोनों देशों के बीच हो

देश-विदेश

खुलने वाला है हॉर्मुज! डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ युद्ध खत्म होने का किया ऐलान, स्विटजरलैंड में दोनों देशों के बीच हो

देश की पांचवीं सबसे बड़ी पार्टी बनी NCPI! 0 से 20 सांसदों वाली बनी पार्टी NDA का करेगी समर्थन, संसद में दिखेगा अलग नजारा

देश-विदेश

देश की पांचवीं सबसे बड़ी पार्टी बनी NCPI! 0 से 20 सांसदों वाली बनी पार्टी NDA का करेगी समर्थन, संसद में दिखेगा अलग नजारा