आभूषण दुकान से खरीदारी के दौरान सोने का चेन चुराने के मामले में जेल में बंद कपल ...

आभूषण दुकान से खरीदारी के दौरान सोने का चेन चुराने के मामले में जेल में बंद कपल को जमानत देने से कोर्ट का इनकार

आभूषण दुकान से खरीदारी के दौरान सोने का चेन चुराने के मामले में जेल में बंद कपल को जमानत देने से कोर्ट का इनकार 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
आभूषण दुकान से खरीदारी के दौरान सोने का चेन चुराने के मामले में जेल में बंद कपल प्रियंका कुमार और पियूष श्रीवास्तव को जमानत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. न्यायायुक्त एके मिश्रा की कोर्ट ने दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दी है. दोनों 17 अक्तूबर से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है. घटना को लेकर दुकानदार ने सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. 

प्राथमिकी में कहा गया है कि 4 अक्तूबर 2025 की शाम एक पुरुष और महिला अमर कुमार प्रमाणिक की आभूषण दुकान पर आए. दुकान के चेन काउंटर पर सामान देखने के दौरान महिला ने पुरुष की सहायता से चोरी-छिपे एक 22 कैरेट, 17.80 ग्राम वजनी सोने की चेन अपने ब्लाउज में छिपा ली. जिसकी कीमत 2,23,756 थी. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हुई. इस आधार पर दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई. दोनों की पहचान सीसीटीवी फुटेज से हुई और चोरी की चेन भी इनके कब्जे से बरामद की गई. इन्हीं कारणों से अदालत ने दोनों आरोपियों की जमानत याचिका अस्वीकार कर दी है. 

ये भी पढ़ें- पूर्व पार्षद वेदप्रकाश सिंह हत्याकांड मामले के आरोपी धीरज कुमार मिश्रा की जमानत याचिका खारिज 
 
संबंधित सामग्री

आंगनबाड़ी सेविका चयन में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, चयन प्रक्रिया रद्द नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी

झारखंड

आंगनबाड़ी सेविका चयन में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, चयन प्रक्रिया रद्द नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी

गोविन्दपुर एफ पंचायत भवन में आमसभा कर निर्णय, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

विश्वस्तरीय बनेगा भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परियोजना प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

बिहार

विश्वस्तरीय बनेगा भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परियोजना प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

लोहरदगा में राष्ट्रीय लोक अदालत में 1203 केसों का निष्पादन,  2,10,58,596 रुपए की हुई राजस्व प्राप्ति

झारखंड

लोहरदगा में राष्ट्रीय लोक अदालत में 1203 केसों का निष्पादन, 2,10,58,596 रुपए की हुई राजस्व प्राप्ति

52,61,500 रुपए में हुई सिमडेगा के ऐतिहासिक गांधी मेले की बंदोबस्ती

झारखंड

52,61,500 रुपए में हुई सिमडेगा के ऐतिहासिक गांधी मेले की बंदोबस्ती

मोहम्मद शकीर नामक संवेदक ने लगायी सबसे बड़ी बोली

गन्ना यंत्रीकरण योजना: 26 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

बिहार

गन्ना यंत्रीकरण योजना: 26 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन