न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद आरोपी पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. ACB की विशेष कोर्ट में जमानत याचिका खारिज कर दी. किरण कुसुम खलखो ने 19 मार्च को याचिका दाखिल कर कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई थी. किरण कुसुम खलखो गुमला जिला के बिशुनपुर प्रखंड के चट्टी सेरका की पंचायत सचिव थी. बता दें कि परमेश्वर सिंह को ग्रामसभा की ओर से एक कुआं का मरम्मत कार्य का काम मिला था. कुआं मरम्मत का काम पूरा होने के बाद बकाया पैसे की भुगतान के लिए परमेश्वर सिंह ने आवेदन किया था. लेकिन पंचायत सचिव ने बिल पास करने के एवज में 8000 रुपए रिश्वत की मांग की थी. जिसकी शिकायत ACB से की गई थी. एसीबी ने 12 मार्च को जाल बिछाकर पंचायत सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था. तब से वह जेल में बंद है.
ये भी पढ़ें- लैंड स्कैम मामला: SC में विनय चौबे की बेल पर सुनवाई टली, अब सोमवार को होगी अहम सुनवाई