महेशपुर-1 में स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण कार्य का हुआ उद्घाटन, ग्रामीणों को मिले...

महेशपुर-1 में स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण कार्य का हुआ उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

महेशपुर-1 में स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण कार्य का हुआ उद्घाटन ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत 

 राजगंज/डेस्क : राजगंज अंतर्गत महेशपुर-1 में मंगलवार को स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम पहल की गई. जिला परिषद धनबाद के 15वें वित्त आयोग के हेल्थ ग्रांट मद से बनने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण कार्य का उद्घाटन टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने फीता काटकर किया.

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण से महेशपुर-1 सहित आसपास के गांवों के लोगों को इलाज और स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी.

इस मौके पर बाघमारा के अंचल अधिकारी गिरिजानंद किस्कू, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा देवी, सरिता देवी, वाणी देवी, गोविंद महतो, बिरजू सोरेन, अनिल महतो, विकास महतो एवं शनिचर टुडू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया.

यह भी पढ़ें: भारत की जनगणना 2027 : लोहरदगा उपायुक्त ने किया स्व-गणना, जिला वासियों से भी की ऑनलाइन  स्व-गणना की अपील

संबंधित सामग्री

सिमडेगा: खुले पेट्रोल बिक्री के खिलाफ सदर पुलिस ने चलाया अभियान

झारखंड

सिमडेगा: खुले पेट्रोल बिक्री के खिलाफ सदर पुलिस ने चलाया अभियान

पलामू में बड़े पैमाने पर थाना प्रभारी का तबादला, एसपी कपिल चौधरी ने जारी किया आदेश

झारखंड

पलामू में बड़े पैमाने पर थाना प्रभारी का तबादला, एसपी कपिल चौधरी ने जारी किया आदेश

बसिया में अखंड सौभाग्य की कामना के लिए सुहागिनों ने रखा उपवास, सुबह से ही बरगद पेड़ के नीचे उमड़ी भीड़

झारखंड

बसिया में अखंड सौभाग्य की कामना के लिए सुहागिनों ने रखा उपवास, सुबह से ही बरगद पेड़ के नीचे उमड़ी भीड़

चैनपुर प्रखंड में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना वट सावित्री पर्व, पूजा स्थलों पर उमड़ी सुहागिनों की भीड़

झारखंड

चैनपुर प्रखंड में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना वट सावित्री पर्व, पूजा स्थलों पर उमड़ी सुहागिनों की भीड़

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग

देश-विदेश

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग