न्यूज 11 भारत
बगोदर/डेस्कः- बगोदर के घाघरा साइंस कॉलेज में बुधवार को संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का आयोजन IQAC, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) और राजनीतिक विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुबीर कुमार खवास और प्रो. बुद्धदेव यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद विभिन्न विभागों के प्रोफेसरों ने संविधान से जुड़े प्रमुख पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी.
क्या कहा वक्ताओं ने—
प्रो. बुद्धदेव यादव ने भारतीय संविधान के इतिहास, निर्माण प्रक्रिया और उसकी मूल भावना पर प्रकाश डाला. राजनीतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. ऋषि बाला ने संविधान में निहित शिक्षा के अधिकार और उससे संबंधित प्रावधानों पर विस्तृत जानकारी दी. डॉ. सुनीता कुमारी (भौतिकी विभाग एवं NSS इकाई) ने संविधान के मौलिक अधिकार, कर्तव्य और लोकतांत्रिक मूल्यों के बारे में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया. IQAC कोऑर्डिनेटर एवं सामाजिक शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. प्रेम कुमार ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से संविधान के सभी अनुच्छेदों का संक्षिप्त परिचय दिया.
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डॉ. सुबीर कुमार खवास ने किया.
मौके पर प्रो. मो. फिरोज, प्रो. इंद्रदेव प्रसाद, डॉ. हसन प्रवीण, डॉ. सीमा कुमारी, प्रो. बासुदेव महतो, प्रो. रंजन कुमार, प्रो. प्रियांशा जायसवाल, डॉ. जितेंद्र कुमार, प्रो. शबनम प्रवीण, राजेंद्र कुमार रजक सहित कई शिक्षक मौजूद रहे. कार्यक्रम में छात्रों की उत्साही भागीदारी देखने को मिली.
ये भी पढ़ेंः- ठंड में स्कीन के रुखेपन में ग्लो लाने के लिए अपनाएं ये नुस्खा, बढ़ जाएगी चेहरे की खूबसूरती