न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में जेपीएससी (JPSC), जेएसएससी (JSSC) और सीजीएल (CGL) परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी व धांधली के खिलाफ रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्रों को सत्तारूढ़ गठबंधन की सहयोगी कांग्रेस का समर्थन मिला है. रांची जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार राजा ने छात्रों से की मुलाकात कर धैर्य पूर्वक उनकी मांगों को सुना. सरकार ने सीआईडी जांच के माध्यम से जेपीएससी को लेकर अब तक जो कार्रवाई की है उससे भी छात्रों को अवगत कराया. छात्रों से संवाद स्थापित करने के बाद कुमार राजा ने बताया कि छात्रों की मांगें मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने एक कमेटी बनाई गई हैं जो जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर छात्रों की भावनाओं से सीएम को अवगत कराने का काम करेगी.
यह भी पढ़ें: झामुमो जिलाध्यक्ष सत्ता का भय दिखा, जबरन बनवा रहे गुरु जी प्रतिमा - सामाजिक संगठन