पांकी के आदर्श उच्च विद्यालय से एक लाख से अधिक के कंप्यूटर उपकरण की चोरी

कंप्यूटर उपकरण की चोरी

पांकी के आदर्श उच्च विद्यालय से एक लाख से अधिक के कंप्यूटर उपकरण की चोरी

पलामू जिले के आदर्श राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय, पांकी में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर एक लाख रुपये से अधिक मूल्य के कंप्यूटर उपकरण चोरी कर लिए.

पांकी के आदर्श उच्च विद्यालय से एक लाख से अधिक के कंप्यूटर उपकरण की चोरी 

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
पलामू जिले के आदर्श राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय, पांकी में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर एक लाख रुपये से अधिक मूल्य के कंप्यूटर उपकरण चोरी कर लिए. घटना का खुलासा  सुबह तब हुआ जब शिक्षक स्कूल पहुंचे और उन्होंने ताले टूटे हुए पाए. इसके बाद स्कूल प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दी है.

प्राथमिकी के लिए दिए गए आवेदन के अनुसार, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कुलेश्वर राम ने बताया कि इस घटना का पता सुबह करीब 9:00 बजे चला. जब स्कूल के शिक्षक मुकेश कुमार यादव, संजीव कुमार सिंह और शंभू प्रसाद परिसर में पहुंचे, तो उन्होंने व्यावसायिक शिक्षण कक्ष का ताला टूटा हुआ देखा. कमरे में प्रवेशu करने पर उन्होंने पाया कि अंदर रखे कंप्यूटर और अन्य कीमती उपकरण गायब थे.

चोरों ने बेहद सफाई से कंप्यूटर लैबu को निशाना बनाते हुए इस चोरी को अंजाम दिया. चोरी गए सामानों में चार सेट यूपीएस, दो सीपीयू, दो डेस्कटॉप, तीन माउस, तीन की-बोर्ड और दो वॉल फैन शामिल हैं. प्रधानाध्यापक ने चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 1,14,000 रुपये आंकी है और आशंका जताई है कि इस वारदात को 6 जुलाई की रात अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दिया है. स्कूल प्रशासन ने स्थानीय थाना प्रभारी से अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर गहन जांच करने की मांग की है, वहीं स्थानीय पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

संबंधित सामग्री

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

झारखंड

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

पलामू जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए पलामू पुलिस  की ओर से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है.

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

झारखंड

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

बरवाडीह प्रखंड मे विधुत विभाग का 11 हजार वोल्ट का तार विभिन्न स्थानों मे अत्यधिक झूलने के कारण रोज दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है.

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

झारखंड

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

सुझाव दिया है कि नई पुलिस बहाली होने तक आईआरबी, जैप और होमगार्ड जैसे रिजर्व बलों का इस्तेमाल थानों की पुलिसिंग और 112 पुलिस कंट्रोल की पेट्रोलिंग व्यवस्था में किया जाए

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

झारखंड

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

चंदवा प्रखंड अंतर्गत सासंग पंचायत के सिकनी गांव में सोमवार को शाम में हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक बैल की मौत हो गई.

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

झारखंड

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एलीफेंट थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को बहरागोड़ा से राजस्थान निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.