भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय डेस्क: गांडेय बाजार स्थित अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में ग्रामीणों की एक बैठक यदुनंदन पाठक की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में आगामी अन्नपूर्णा पूजा सह मेला महोत्सव के सफल संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से मेला समिति का गठन किया गया. समिति में यदुनंदन पाठक को अध्यक्ष, भीम स्वर्णकार को सचिव और नरेंद्र कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई. वहीं प्रदीप स्वर्णकार और विकास पाठक को उपाध्यक्ष तथा संकेत गुप्ता और संदीप कुमार वर्मा को मीडिया प्रभारी चुना गया.
कार्यकारिणी समिति में सपन पाठक, प्रकाश प्रसाद वर्मा, शिव कृष्ण राम, मीठु पाठक, श्याम पाठक, राज पाठक, सुधीर कुमार गुप्ता सहित कई सदस्यों को शामिल किया गया.
यह भी पढ़ें: विकास भारती बिशुनपुर के रांची कार्यालय परिसर में धरती आबा संग्रहालय का किया गया उद्घाटन