न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में ठंड ने एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शीतलहर और घने कोहरे को लेकर राज्य के कई हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया हैं. लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी और रांची में मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक कड़ाके की ठंड बने रहने की चेतावनी दी गई हैं.
कांके बना राज्य का सबसे ठंडा इलाका
राजधानी रांची से सटे कांके में तापमान गिरकर 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे राज्य में सबसे कम रहा. लगातार गिरते पारे ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है, खासकर सुबह और रात के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा हैं.
गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग और कोडरमा में घने कोहरे के साथ ‘शीत दिवस’ की स्थिति बनी हुई हैं. वहीं गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में केवल घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया हैं. कई इलाकों में दृश्यता घटकर 50 से 200 मीटर के बीच रहने का अनुमान हैं.
31 दिसंबर की सुबह तक रहेगा असर
मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर की सुबह 8:30 बजे तक घना कोहरा छाया रह सकता है, जिससे सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ने की संभावना हैं. लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई हैं. मौसम विभाग ने बताया कि निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में उत्तर-पश्चिमी से पश्चिमी हवाओं के कारण शीत लहर की स्थिति बनी हुई हैं. पिछले 24 घंटों में लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री, खूंटी में 4 डिग्री, डाल्टनगंज में 6.1 डिग्री और रांची में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
यह भी पढ़े: यातायात नियम का उल्लंघन करने पर सीसीटीवी कैमरों से ऑनलाइन चलना कटा, पिकनिक स्पॉट पर विशेष निगरानी