Jharkhand Weather: झारखंड में लौट आई कड़ाके की ठंड! रांची-जमशेदपुर में पारा गिरा 4-5 डिग्री तक

Jharkhand Weather: झारखंड में लौट आई कड़ाके की ठंड! रांची-जमशेदपुर में पारा गिरा 4-5 डिग्री तक

jharkhand weather झारखंड में लौट आई कड़ाके की ठंड रांची-जमशेदपुर में पारा गिरा 4-5 डिग्री तक

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में ठंड अपने पूरे रंग में लौट रही हैं. रांची, जमशेदपुर, चाईबासा और बोकारो समेत कई जिलों में फिलहाल न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच है, लेकिन अब रात के तापमान में गिरावट होने वाली हैं. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले 2 दिनों में तापमान 4 से 5 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे कड़ाके की ठंड का अनुभव होगा.

हवाओं ने पकड़ी रफ्तार
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं में हलचल तेज हो गई है और गतिविधि बढ़ने लगी हैं. इसका असर राज्य के न्यूनतम तापमान पर स्पष्ट रूप से देखा जाएगा. रांची में न्यूनतम तापमान अब 12 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि गुमला और खूंटी जैसे जिलों में यह 10-11 डिग्री तक पहुंच सकता हैं. 

शीतलहर और कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार, अब शाम 5 बजे के बाद तेज शीतलहर चलेगी और सुबह में भी कोहरे की चादर देखने को मिलेगी, जो शाम 7 बजे तक बनी रहेगी. अब तक का मौसम सुहावना था सुबह हल्का कोहरा, दोपहर में धूप और शाम में हल्की ठंडी हवा लेकिन अब झारखंडवासियों को असली ठंड का सामना करना पड़ेगा.

पिछले 24 घंटे का तापमान रिकॉर्ड
पिछले 24 घंटे में चाईबासा में सबसे अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सबसे न्यूनतम तापमान गुमला में 10 डिग्री रहा. मौसम का यह पैटर्न आने वाले दिनों में और भी ठंड बढ़ने का संकेत दे रहा हैं.

यह भी पढ़े: 24 नवंबर को देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे जस्टिस सूर्यकांत, कई देशों के न्यायाधीश होंगे शामिल
 

संबंधित सामग्री

रांची में हुए लूटकांड का खुलासा, कोतवाली थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई में 1 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग निरुद्ध

झारखंड

रांची में हुए लूटकांड का खुलासा, कोतवाली थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई में 1 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग निरुद्ध

बड़ा तालाब के पास हुई थी लूट की घटना, लूट का सामान बरामद

कल दिल्ली में संसद मार्च और किसानों का जत्था पहुंचा शंभु बॉर्डर, दिल्ली में पुलिस ने सम्भाला मोर्चा

देश-विदेश

कल दिल्ली में संसद मार्च और किसानों का जत्था पहुंचा शंभु बॉर्डर, दिल्ली में पुलिस ने सम्भाला मोर्चा

किसानों की संख्या और प्रस्तावित दिल्ली महापंचायत को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए

रिश्वत मांगने के आरोप में ओरमांझी थाने के मुंशी निलंबित, ट्रक ड्राइवर से मांगी थी रिश्वत

झारखंड

रिश्वत मांगने के आरोप में ओरमांझी थाने के मुंशी निलंबित, ट्रक ड्राइवर से मांगी थी रिश्वत

सिल्ली डीएसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई कार्रवाई

खेतको में सड़क, पोखरिया में स्वास्थ्य केंद्र की विधायक नागेन्द्र महतो ने रखी आधारशिला

झारखंड

खेतको में सड़क, पोखरिया में स्वास्थ्य केंद्र की विधायक नागेन्द्र महतो ने रखी आधारशिला

आवागमन और स्वास्थ्य दोनों का स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

झारखंड

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

रेलवे क्रॉसिंग मार्ग की हालत से परेशान होकर खुद संभाली कमान