बाहयरडीह की बंद खदानों में पनपता कोयला माफियाओं का साम्राज्य, BCCL की कार्रवाई म...

बाहयरडीह की बंद खदानों में पनपता कोयला माफियाओं का साम्राज्य, BCCL की कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त

बाहयरडीह की बंद खदानों में पनपता कोयला माफियाओं का साम्राज्य bccl की कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त

न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क:
बाघमारा अनुमंडल के सोनारडीह ओपी क्षेत्र स्थित बीसीसीएल एरिया-3 की बाहयरडीह बंद खदान में अवैध कोयला खनन के खिलाफ बीसीसीएल ने बड़ी कार्रवाई की है. सुरक्षा बलों की मौजूदगी में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान खदान क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध कोयला बरामद किया गया.

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बाहयरडीह की बंद खदान में लंबे समय से संगठित तरीके से अवैध खनन का कारोबार संचालित किया जा रहा था. आरोप है कि खनन गतिविधियों को निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए गांव की ओर जाने वाले जोरिया (जल निकासी मार्ग) को करकट और सीमेंट डालकर बंद कर दिया गया था, जिससे क्षेत्र की प्राकृतिक जल निकासी व्यवस्था भी प्रभावित हुई है.

संभावित भू-धंसान और किसी बड़े हादसे का खतरा 
ग्रामीणों का कहना है कि पूरे खदान क्षेत्र में सैकड़ों अवैध मुहाने बनाए गए हैं और इनके जरिए लगातार कोयला निकाला जा रहा था. उन्होंने यह भी दावा किया कि कई अवैध सुरंगें रिहायशी इलाकों और राम मंदिर के आसपास तक पहुंच चुकी हैं. ऐसे में हजारों लोगों की आबादी संभावित भू-धंसान और किसी बड़े हादसे के खतरे के बीच रहने को मजबूर है. ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि खदान के आसपास जनप्रतिनिधियों और प्रभावशाली लोगों के आवास होने के बावजूद अवैध खनन के खिलाफ अपेक्षित स्तर पर कार्रवाई या विरोध नहीं देखा गया. इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बनी हुई है.

अवैध खनन और कोयला तस्करी के खिलाफ खुलकर महिलाओं का विरोध प्रदर्शन
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले क्षेत्र की महिलाओं ने अवैध खनन और कोयला तस्करी के खिलाफ खुलकर विरोध प्रदर्शन किया था. प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कथित तौर पर अवैध कोयले के भंडारण, परिवहन और खनन गतिविधियों को सार्वजनिक रूप से उजागर किया था, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था. इसी क्रम में किसी संभावित दुर्घटना और सुरक्षा जोखिम को देखते हुए बीसीसीएल की टीम बड़ी संख्या में CISF जवानों के साथ मौके पर पहुंची और व्यापक अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया गया, जिससे अवैध खनन नेटवर्क से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है. अब क्षेत्र के लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन और बीसीसीएल अवैध खनन पर स्थायी रोक लगाने तथा प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आगे क्या कदम उठाते हैं.

यह भी पढ़ें- रांची की ट्रैफिक व्यवस्था का SSP राकेश रंजन ने लिया जायजा, अधिकारियों और जवानों को दिए सख्त निर्देश

संबंधित सामग्री

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलकर भावुक हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, वाकया किया साझा

झारखंड

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलकर भावुक हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, वाकया किया साझा

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान,  पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

देश-विदेश

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान, पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

राजनीति

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

झारखंड

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव  में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम