स्थापना दिवस

कोल इंडिया का 52वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, पदोन्नति और चयन के मामले में बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड

इस अवसर पर परियोजना के 90 कर्मचारियों को पदोन्नति एवं चयन पत्र प्रदान किए गए

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
कोल इंडिया का 52वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया,  पदोन्नति और चयन के मामले में बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड

सागर कुमार/न्यूज11  भारत 

भुरकुंडा/डेस्क: कोल इंडिया लिमिटेड के 52वें स्थापना दिवस के अवसर पर सीसीएल के बरका-सयाल क्षेत्र अंतर्गत उरिमारी परियोजना में समारोहपूर्वक स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना पदाधिकारी श्री अनिल कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर किया.

इस अवसर पर परियोजना के 90 कर्मचारियों को पदोन्नति एवं चयन पत्र प्रदान किए गए. एक ही अवसर पर इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों को पदोन्नति एवं चयन का लाभ मिलना उरिमारी परियोजना के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि रही.

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 15 अगस्त 2026 को भी उरिमारी परियोजना के लगभग 45 कर्मचारियों को पदोन्नति एवं चयन का लाभ मिला था. इस प्रकार वर्ष 2026 में अब तक कुल 135 कर्मचारियों को पदोन्नति एवं चयन का लाभ प्राप्त हो चुका है. यह उरिमारी परियोजना के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि और ऐतिहासिक रिकॉर्ड है.

समारोह को संबोधित करते हुए परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने परियोजना में कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कोल इंडिया स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत, लगन और सामूहिक प्रयासों का ही परिणाम है कि उरिमारी परियोजना पिछले वर्ष की तुलना में उत्पादन एवं डिस्पैच के मामले में लाखों की बढ़त के साथ आगे चल रही है. उन्होंने सभी से इसी समर्पण एवं टीम भावना के साथ कार्य करते रहने की अपील की.कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन खान प्रबंधक श्री ए.के. तिवारी ने किया. उन्होंने पदोन्नति एवं चयन का लाभ प्राप्त करने वाले सभी कर्मचारियों को बधाई दी तथा उनसे नई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा, लगन और उत्साह के साथ निभाने का आह्वान किया.

इस अवसर पर साइडिंग मैनेजर नरेश वर्मा, परियोजना अभियंता अंकुर विश्वनाथ, प्रबंधक ज्ञान प्रकाश रंजन, एचआर विभाग से राजीव वर्मा एवं मृत्युंजय कुमार सिंह, गणेश राम, नागेश्वर मिस्त्री, प्रतिमा दास, प्रेमचंद उरांव, गौतम प्रसाद, नरेश कुम्हार, शिवशंकर राम, यशस्वी मरांडी, अजीत कुमार सिंह सहित परियोजना के अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिक उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: सरायकेला दुष्कर्म मामले में भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन, राज्य सरकार के विरुद्ध दर्ज कराया कड़ा विरोध

संबंधित सामग्री

दिल छू लेगी सिमडेगा DC का सुरक्षा-अंदेशे के बीच फंसी बच्ची को लिफ्ट देना, उससे बढ़कर है बच्चों-अभिभावकों को DC की नसीहत

दिल छू लेगी सिमडेगा DC का सुरक्षा-अंदेशे के बीच फंसी बच्ची को लिफ्ट देना, उससे बढ़कर है बच्चों-अभिभावकों को DC की नसीहत

वन दुर्गा मंदिर से लौटते समय रास्ते में सुनसान सड़क पर एक अकेली बच्ची को देखकर लिफ्ट देने की कहानी डीसी ने फेसबुक पर किया है शेयर

11 November 2026
रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा. खासकर रात और सुबह के समय जब घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती है

11 November 2026
पायलट ने भेजा 'हाईजैक' का मैसेज, मचा हड़कंप, कोलकाता से मुम्बई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट

पायलट ने भेजा 'हाईजैक' का मैसेज, मचा हड़कंप, कोलकाता से मुम्बई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट

विमान में सवार यात्रियों की सूची के साथ विमान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे, ताकि संदिग्ध हरकत का पता लगाया जा सके

11 November 2026
JSSC CGL गड़बड़ी मामला: आरोपी सुरेश राय को कोर्ट ने झटका, जमानत याचिका ख़ारिज 

JSSC CGL गड़बड़ी मामला: आरोपी सुरेश राय को कोर्ट ने झटका, जमानत याचिका ख़ारिज 

अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी.

11 November 2026
पलामू: झारखंड अंडर-16 क्रिकेट टीम में पलामू के दिशांक शेखर का चयन, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिखाएंगे दम

पलामू: झारखंड अंडर-16 क्रिकेट टीम में पलामू के दिशांक शेखर का चयन, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिखाएंगे दम

दिशांक शेखर का चयन झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2026-27 के लिए घोषित अंडर-16 बालक क्रिकेट टीम में हुआ है.

11 November 2026