न्यूज़11 भारत
रामगढ़/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन कल गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गयी. पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) में कल उनका अंतिम संस्कार किया गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां को मुखाग्नि दी. अब सीएम स्थानीय परंपरा के अनुरूप सभी रीति-रिवाजों का निर्वहन कर रहे हैं.
आज शुकवार सुबह सीएम हेमंत सोरेन ने पैतृक आवास पर स्थानीय परंपराओं एवं रीति-रिवाजों के अनुरूप अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन को निमित्त भोजन परोसने की पारंपरिक रस्म निभाई. मौके पर उन्होंने पारिवारिक परंपराओं एवं रीति-रिवाजों का पालन करते हुए अपनी दिवंगत माता की स्मृति से जुड़े पारंपरिक संस्कारों को निभाया.

इसे भी पढ़ें: कहीं ओंस की चादर, तो कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश, जानिए आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम