CM हेमंत सोरेन ने प्रस्तावित दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय परिसर के निर्...

CM हेमंत सोरेन ने प्रस्तावित दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय परिसर के निर्माण को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

cm हेमंत सोरेन ने प्रस्तावित दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय परिसर के निर्माण को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ जगुआर कैंपस, रिंग रोड रांची में प्रस्तावित दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय परिसर के निर्माण को लेकर बैठक की. मौके पर मुख्यमंत्री के समक्ष अधिकारियों ने प्रस्तावित स्कूल निर्माण से संबंधित बिंदुओं पर पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से योजना की रूपरेखा, निर्माण कार्य, उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं एवं भविष्य की कार्य योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की. बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रस्तावित दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय परिसर के निर्माण कार्य के लिए जगुआर कैंपस में ही जल्द से जल्द भूमि चिन्हितिकरण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने अवगत कराया कि प्रस्तावित दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय परिसर के निर्माण हेतु डीपीआर तैयार कर लिया गया है तथा जमीन चिन्हितिकरण का कार्य प्रगति पर है. 

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता
बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि स्कूल निर्माण से जुड़े सभी कार्य जल्द से जल्द पूरा कर ससमय विद्यालय की स्थापना करें तथा स्कूल में कक्षाएं संचालित हो इस निमित्त पूरी तत्परता के साथ बेहतर कार्ययोजना बनाते हुए योजना को मूर्त रूप दें. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कर्तव्य के दौरान शहीद हुए पुलिस कर्मी सहित आर्मी एवं सीपीएमएफ में कार्यरत जवानों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है. बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रस्तावित स्कूल के संदर्भ में क्वालिटी एजुकेशन, आधुनिक संसाधनों एवं बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर जोर दिया. मुख्यमंत्री ने विद्यालय में स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी, आईसीटी लैब, प्ले ग्राउंड, एवं खेलकूद की अन्य सुविधाओं सहित अन्य फैसिलिटीज की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए.

सभी सुविधाएं बेहतर हो यह सुनिश्चित करें
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय का संचालन उत्कृष्ट विद्यालय के अनुरूप हो यह सुनिश्चित की जाए. स्कूल परिसर की सभी सुविधाएं आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए. कक्षा 6 से 12 तक में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर रेजिडेंशियल सुविधा प्रदान की जाए.छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग हॉस्टल्स के साथ-साथ पठन-पाठन की सभी सुविधाएं उच्चस्तरीय हों यह सुनिश्चित करें. 

जैप-10 होटवार में संचालित होने वाले अस्पताल पर हुई चर्चा
बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं अधिकारियों के बीच पुलिस परिवारों के लिए जैप-10 होटवार, रांची में प्रस्तावित अस्पताल के संचालन पर चर्चा हुई. मौके पर मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने अवगत कराया कि यह अस्पताल पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर संचालित की जाएगी. प्रारंभिक चरण में यह अस्पताल 50 शैय्या वाला होगा. आवश्यकता के अनुरूप अपग्रेड करते हुए अस्पताल में बेड की 100 तक की जा सकेगी. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ-साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि यहां इलाज कराने पहुंचे पुलिस परिवार के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ की जा सके.

बैठक में इनकी रही उपस्थिति
बैठक में राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग वंदना दादेल, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग अजय कुमार सिंह, डीजीपी तदाशा मिश्रा, सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग उमाशंकर सिंह, एडीजी मुख्यालय-सह-सीआईडी मनोज कौशिक, डीआईजी जगुआर अनूप बिरथरे, डीआईजी बजट संध्या रानी मेहता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- लैंड रेंट रिसिप्ट मामले में हाईकोर्ट ने जताई कड़ी नाराजगी, सरायकेला DC को लगाई फटकार... मामला निष्पादित 

 

संबंधित सामग्री

भरनो में विशेष गुरुगोष्ठी आयोजित, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर हुई विस्तृत चर्चा

झारखंड

भरनो में विशेष गुरुगोष्ठी आयोजित, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर हुई विस्तृत चर्चा

झारखंड हाईकोर्ट ने PESA नियमावली मामले में राज्य सरकार से मांगा जवाब

झारखंड

झारखंड हाईकोर्ट ने PESA नियमावली मामले में राज्य सरकार से मांगा जवाब

भाटिन गांव में मुक्तिधाम फाउंडेशन ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी स्वरोजगार

झारखंड

भाटिन गांव में मुक्तिधाम फाउंडेशन ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी स्वरोजगार

प्रकृति और आस्था का संगम, विद्या का मंदिर मे दिखा

झारखंड

प्रकृति और आस्था का संगम, विद्या का मंदिर मे दिखा 'विघ्नहर्ता' का स्वरूप

आडीया नदी धाम के पास टूटा गढ़वाल, बरसात से पहले नहीं हुई मरम्मत तो बह सकती है सड़क

झारखंड

आडीया नदी धाम के पास टूटा गढ़वाल, बरसात से पहले नहीं हुई मरम्मत तो बह सकती है सड़क