गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क: बहरागोड़ा प्रखंड के खण्डामौदा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बुधवार को मुखिया पंचानन मुंडा की अध्यक्षता में स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ हरियाली को बढ़ावा देना था.इस अवसर पर बताया गया कि स्वास्थ्य केंद्रों में स्वच्छ और हरित वातावरण होने से मरीजों को सकारात्मक माहौल मिलता है तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होता है. पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से केंद्र परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया गया.कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के कर्मचारियों ने पूरे परिसर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की. साथ ही उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई. लोगों से अपने घर, गली-मोहल्ले एवं आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने की अपील करते हुए कहा गया कि नियमित साफ-सफाई से कई बीमारियों से बचाव संभव है.मौके पर एनएम, सीएचओ, सहिया समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: दीदी के साथ कोई 'ममता' नहीं! टीएमसी विधायकों ने कर दिया बड़ा खेला? 80 में से 60 विधायक स्पीकरसे मिले, बनाएंगे 'असली TMC'