न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिला के हुसैनाबाद नगर पंचायत ने जपला-छतरपुर मुख्य सड़क को सुरक्षित और स्वच्छ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है, नगर पंचायत की टीम ने जेपी चौक सिद्धनाथ गेट से लेकर नहर मोड़ तक दोनों किनारों पर सफाई कार्य शुरू कर दिया है.
सड़क किनारे जमा मिट्टी और डस्ट बना रही थी खतरा
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस सड़क के दोनों ओर काफी समय से मोटी मिट्टी और धूल की परतें जम गई थी. तेजी से गुजरने वाले वाहनों के कारण यह धूल लगातार उड़ती रहती थी, जिससे न केवल दृश्यता प्रभावित होती थी बल्कि फिसलन और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी. सड़क पर जमी यह धूल बारिश के समय कीचड़ में बदल जाती है और गर्मी के दिनों में हवा के साथ उड़कर परेशानी पैदा करती है.
झाड़ियों की सफाई से सड़क होगी और सुरक्षित
सड़क के किनारे काफी झाड़ियां उग आई थीं, नगर पंचायत ने सफाई अभियान में इन झाड़ियों को हटाने का काम भी कर रही है, जिससे सड़क की चौड़ाई साफ दिखाई देगी और सड़क किनारे चलते लोगों व दोपहिया वाहनों को अतिरिक्त सुरक्षा मिलेगी. इस समस्या को लेकर न्यूज़ 11 भारत ने पहले ही खबर प्रसारित की थी, जिसमें सड़क पर धूल-मिट्टी और झाड़ियों की वजह से होने वाली परेशानियों को प्रमुखता से दिखाया गया था.
यह भी पढ़े: तीन दिनों से लापता संजूम अंसारी का कुएं में तैरता मिला शव, जांच में जुटी बेंगाबाद पुलिस