CJI सूर्यकांत

आज रांची आयेंगे CJI सूर्यकांत, हाई कोर्ट के नए डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन 

CJI हाईकोर्ट परिसर में नए डेटा सेंटर के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे. कार्यक्रम शाम 7:30 बजे शुरू होगा.

By : Dipali Kumari
आज रांची आयेंगे CJI सूर्यकांत, हाई कोर्ट के नए डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत आज 2 नवंबर को झारखंड आयेंगे. यहां CJI हाईकोर्ट परिसर में नए डेटा सेंटर के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे. कार्यक्रम शाम 7:30 बजे शुरू होगा. भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीशों की मौजूदगी में नए डेटा सेंटर का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद कई महत्वपूर्ण डिजिटल सेवाओं और सॉफ्टवेयर की शुरुआत भी की जाएगी.

इससे पूर्व CJI जस्टिस सूर्यकांत देवघर में राज्यस्तरीय विधिक सेवा शिविर में शामिल होंगे. यहां वह बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक भी करेंगे. दोपहर करीब 3 बजे CJI देवघर पहुंचेंगे. वहीं करीब 6:40 बजे रांची पहुचेंगे.

न्यायिक अधिकारी करेंगे संबोधित

कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड हाईकोर्ट की कम्प्यूटरीकरण एवं डिजिटलीकरण समिति के सदस्य जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी के स्वागत भाषण से होगी. इसके बाद झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.

वहीं, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अपरेश कुमार सिंह और जस्टिस एस. चंद्रशेखर भी अपने विचार रखेंगे. कार्यक्रम के दौरान न्यायिक व्यवस्था में तकनीक के बढ़ते महत्व और डिजिटल सुविधाओं से होने वाले बदलावों पर चर्चा होने की उम्मीद है.

कई डिजिटल सेवाओं की होगी शुरुआत

कार्यक्रम के अगले चरण में भारत के मुख्य न्यायाधीश और अन्य अतिथि कई महत्वपूर्ण डिजिटल सेवाओं और सॉफ्टवेयर का शुभारंभ करेंगे. इसके बाद CJI सूर्यकांत मुख्य भाषण देंगे. अंत में झारखंड हाईकोर्ट की कम्प्यूटरीकरण एवं डिजिटलीकरण समिति के अध्यक्ष जस्टिस आनंद सेन धन्यवाद ज्ञापन करेंगे. राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा.

इसे भी पढ़ें: रांची के टाटीसिल्वे में एक पति ने पत्नी और सास की पीट-पीट कर की हत्या

संबंधित सामग्री

गोड्डा में काली पूजा मेले की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल सितारों ने बिखेरा जलवा, विधायक प्रदीप यादव ने किया डांस

गोड्डा में काली पूजा मेले की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल सितारों ने बिखेरा जलवा, विधायक प्रदीप यादव ने किया डांस

इंडियन आइडल सीजन-15 की विजेता मानसी घोष, रनरअप अभिजीत गोस्वामी और डांस इंडिया डांस की विजेता आंशिका ने दी शानदार प्रस्तुति

11 November 2026
अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

मौके पर पहुंचे बेरमो सीओ संजीत कुमार,बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह ने मामले को शांत करवाने का किया प्रयास

11 November 2026
CISF की मुस्तैदी से चोरी की कोशिश नाकाम, करगली वाशरी में सेंधमारी करते एक आरोपी गिरफ्तार

CISF की मुस्तैदी से चोरी की कोशिश नाकाम, करगली वाशरी में सेंधमारी करते एक आरोपी गिरफ्तार

कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर CISF की क्राइम शाखा, QRT व स्ट्राइकिंग रिजर्व की संयुक्त कार्रवाई; लोहे का शॉवल और स्क्रैप सामग्री बरामद

11 November 2026
दिल छू लेगी सिमडेगा DC का सुरक्षा-अंदेशे के बीच फंसी बच्ची को लिफ्ट देना, उससे बढ़कर है बच्चों-अभिभावकों को DC की नसीहत

दिल छू लेगी सिमडेगा DC का सुरक्षा-अंदेशे के बीच फंसी बच्ची को लिफ्ट देना, उससे बढ़कर है बच्चों-अभिभावकों को DC की नसीहत

वन दुर्गा मंदिर से लौटते समय रास्ते में सुनसान सड़क पर एक अकेली बच्ची को देखकर लिफ्ट देने की कहानी डीसी ने फेसबुक पर किया है शेयर

11 November 2026
रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा. खासकर रात और सुबह के समय जब घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती है

11 November 2026