गुवा सेल सिविल विभाग में सीटू यूनियन का विरोध प्रदर्शन, महाप्रबंधक से वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त

गुवा सेल सिविल विभाग में सीटू यूनियन का विरोध प्रदर्शन, महाप्रबंधक से वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त

गुवा सेल सिविल विभाग में सीटू यूनियन का विरोध प्रदर्शन महाप्रबंधक से वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त

न्यूज11  भारत

मनोहरपुर/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम के गुवा सेल के सिविल विभाग में लंबे समय से लंबित पड़े कार्यों को लेकर मंगलवार को सीटू यूनियन के सदस्यों ने विभाग परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. यूनियन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सिविल विभाग के कई महत्वपूर्ण कार्य महीनों से ठप पड़े हैं, जिससे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. विरोध की स्थिति को देखते हुए सिविल विभाग के महाप्रबंधक एस.एम.डी. इकबाल ने तुरंत हस्तक्षेप किया और सीटू यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान यूनियन ने विभागीय लापरवाही और आवश्यक कार्यों में हो रही देरी की समस्याएं विस्तार से रखीं.

महाप्रबंधक एस.एम.डी. इकबाल ने आश्वासन दिया कि सिविल विभाग के सभी लंबित कार्य बहुत जल्द प्रारंभ किए जाएंगे तथा विभागीय प्रक्रियाओं में तेजी लाई जाएगी. प्रबंधन से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद सीटू यूनियन ने अपने विरोध आंदोलन को समाप्त कर दिया. इस अवसर पर सीटू के महासचिव रमेश गोप के साथ मलय पाणिग्राही, राजेंद्र पृष्ठि, रघु गिरी, सुजीत नायक, मनोज दास, अनिल कुमार, भोला, मनोज, दीप सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: भरनो में सहायता की गुहार लेकर बीडीओ के पास पहुंचा लकवा ग्रसित दिव्यांग

संबंधित सामग्री

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड घटना में झारखंड के तीन लोगों की मौत, रांची एयरपोर्ट पर पहुंचा शव

झारखंड

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड घटना में झारखंड के तीन लोगों की मौत, रांची एयरपोर्ट पर पहुंचा शव

नई सरकार के गठन के बाद CM नीतीश कुमार एक्शन मोड में, बक्सर में औद्योगिक क्षेत्र का करेंगे दौरा

बिहार

नई सरकार के गठन के बाद CM नीतीश कुमार एक्शन मोड में, बक्सर में औद्योगिक क्षेत्र का करेंगे दौरा

9 दिसंबर को CM नीतीश कुमार के कैबिनेट की अहम बैठक

बिहार

9 दिसंबर को CM नीतीश कुमार के कैबिनेट की अहम बैठक

RJD कार्यालय में आज मुंगेर और भागलपुर प्रमंडल के प्रत्याशियों के साथ समीक्षा बैठक

बिहार

RJD कार्यालय में आज मुंगेर और भागलपुर प्रमंडल के प्रत्याशियों के साथ समीक्षा बैठक

भागलपुर में रात 10 बजे के बाद डीजे पर सख्त प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर डीजे सेट होगा जब्त

बिहार

भागलपुर में रात 10 बजे के बाद डीजे पर सख्त प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर डीजे सेट होगा जब्त