रोहिणी क्षेत्र में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 2.290 टन अवैध कोयला जब्त

अवैध कोयला खनन

रोहिणी क्षेत्र में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 2.290 टन अवैध कोयला जब्त

सीसीएल प्रबंधन को सौंपा गया जब्त कोयला, मैक्लुस्कीगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ सनहा दर्ज

रोहिणी क्षेत्र में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई 2290 टन अवैध कोयला जब्त

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  सीआईएसएफ इकाई सीसीएल एन.के. एवं पिपरवार ने अवैध कोयला खनन, चोरी और अवैध संग्रहण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रोहिणी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.290 टन अवैध कोयला बरामद किया. यह अभियान सीआईएसएफ कमांडेंट अमित कुमार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चलाया गया.

सीआईएसएफ को मिली विश्वसनीय सूचना के आधार पर टीम ने रोहिणी क्षेत्र में छापेमारी की, जहां अवैध रूप से संग्रहित 2.290 टन कोयला बरामद हुआ. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब्त कोयला सीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया. सीसीएल प्रबंधन ने बरामद कोयले का मूल्य ₹3,485.28 आंका है. मामले में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध कोयला चोरी एवं अवैध संग्रहण को लेकर मैक्लुस्कीगंज थाना में सनहा दर्ज कराया गया है, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके.

इस संयुक्त अभियान का नेतृत्व उप कमांडेंट अजय कुमार पांडेय ने किया. अभियान में निरीक्षक (कार्यपालक)  रश्मि, निरीक्षक (कार्यपालक) पंकज कुमार झा, उप निरीक्षक (कार्यपालक) अनिल कुमार राय सहित सीआईएसएफ के अन्य जवान शामिल रहे.

कमांडेंट अमित कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय संपदा की सुरक्षा तथा कोयला चोरी, अवैध खनन और अवैध संग्रहण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना सीआईएसएफ की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त, खुफिया सूचना संकलन, औचक छापेमारी तथा सीसीएल प्रबंधन एवं स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय बनाकर अभियान चलाया जा रहा है.

उन्होंने स्पष्ट किया कि कोयला चोरी या अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही पूरे सीसीएल एन.के. एवं पिपरवार क्षेत्र में विशेष निगरानी और सघन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे.

यह भी पढ़ें: उधरअमेरिका का ईरान पर फिर बरपा कहर, इधर भारत फिर हुआ चिंतित, क्या फिर छाने वाला है ऊर्जा संकट?

संबंधित सामग्री

रिश्वत मामले में गिरफ्तार बुढ़मू अंचल के सीओ सच्चिदानंद सिन्हा भेजे गए जेल 

झारखंड

रिश्वत मामले में गिरफ्तार बुढ़मू अंचल के सीओ सच्चिदानंद सिन्हा भेजे गए जेल 

जमीन का म्यूटेशन करने के एवज में रिश्वत की मांग करने के मामले में गिरफ्तार किए गए बुढ़मू अंचल के सीओ सच्चिदानंद सिन्हा को विजिलेंस की विशेष कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

बिहार

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड-8 में सात वर्षीय बच्ची की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी।

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

झारखंड

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा इस वर्ष डिज्नीलैंड मेला सैरात की रिकॉर्ड ₹88.50 लाख में की गई नीलामी पर बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

झारखंड

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

भवन तक पहुंचने वाले मार्ग के दोनों ओर उगी घास के कारण मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों को परेशानी

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

झारखंड

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

जमशेदपुर की ओर से आ रहे खाली ट्रक ने अलकतरा लदे टैंकर को पीछे से मारी थी जोरदार टक्कर