JSSC CGL मामले CID का एक्शन जारी, अभय तिवारी की रिमांड अवधि समाप्त, भेजा गया न्यायिक हिरासत में जेल

JSSC CGL

JSSC CGL मामले CID का एक्शन जारी, अभय तिवारी की रिमांड अवधि समाप्त, भेजा गया न्यायिक हिरासत में जेल

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL परीक्षा मामले में CID की कार्रवाई लगातार जारी है.

jssc cgl मामले cid का एक्शन जारी अभय तिवारी की रिमांड अवधि समाप्त भेजा गया न्यायिक हिरासत में जेल 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL परीक्षा मामले में CID की कार्रवाई लगातार जारी है. मामले में गिरफ्तार आरोपी अभय तिवारी की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. रिमांड के दौरान CID ने अभय तिवारी से मामले को लेकर गहन पूछताछ की. 

पूछताछ में जांच एजेंसी को कई अहम जानकारियां मिलने की बात सामने आ रही है. सूत्रों के अनुसार, अभय तिवारी से मिली जानकारी के आधार पर CID आने वाले दिनों में एक बार फिर कई ठिकानों पर दबिश दे सकती है. बताया जा रहा है कि अभय तिवारी से पूछताछ के बाद मामले से जुड़े कई अन्य लोग भी CID की रडार पर आ गए हैं. जांच एजेंसी अब इन लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

इधर, CID द्वारा गिरफ्तार किए गए दो अन्य आरोपियों सोमांशा प्रकाश और राहुल कुमार से भी पूछताछ की तैयारी है. दोनों आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर रांची लाया गया है. CID ने दोनों से पूछताछ के लिए अदालत से रिमांड की मांग की है. रिमांड मिलने के बाद जांच एजेंसी दोनों आरोपियों से JSSC CGL मामले में उनकी भूमिका, अन्य आरोपियों से संपर्क और कथित अनियमितताओं से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ कर सकती है.

यह भी पढ़ें- BREAKING: JSSC CGL पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, SIT ने 4 सफल अभ्यर्थियों को किया गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

रेलवे स्पोर्ट्स क्लब बरवाडीह में दुर्गा पूजा को लेकर आमसभा, नयी कमेटी गठित

झारखंड

रेलवे स्पोर्ट्स क्लब बरवाडीह में दुर्गा पूजा को लेकर आमसभा, नयी कमेटी गठित

10 लाख रुपये खर्च का लक्ष्य, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

बरवाडीह में आदिशक्ति महावीर मंदिर दुर्गा पूजा कमिटी गठित, राजेंद्र कुमार ‘बबलू’ अध्यक्ष, विवेक सिंह सचिव बने

झारखंड

बरवाडीह में आदिशक्ति महावीर मंदिर दुर्गा पूजा कमिटी गठित, राजेंद्र कुमार ‘बबलू’ अध्यक्ष, विवेक सिंह सचिव बने

कमल किशोर सिंह ‘रिंकू’ को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

बगोदर में वृद्ध महिला से सोने की बाली छिनतई, 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

बगोदर में वृद्ध महिला से सोने की बाली छिनतई, 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई सोने की बाली भी बरामद कर ली है.

JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई, राजन कुमार को पटना से किया गिरफ्तार

झारखंड

JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई, राजन कुमार को पटना से किया गिरफ्तार

आरोपी ने कई अभ्यर्थियों को पश्चिम बंगाल के नियामतपुर के एक होटल में ले जाकर परीक्षा के प्रश्नों और उत्तरों को रटवाया था

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

झारखंड

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

मंत्रियों ने छात्रों के साथ धरना स्थल पर डांस तक का नाटक किया, परंतु रिलीफ नहीं पहुंचाया