विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत
बरही/डेस्क: चौपारण थाना क्षेत्र के अम्बा दोहर सेलहरा के पास आज रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल दोनों व्यक्तियों में एक मानगढ़ और दूसरा महाराजगंज का रहने वाला बताया जा रहा है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत सदर अस्पताल बरही ले जाया गया.
बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.
बरही अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर इंद्रजीत ठाकुर ने बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया है.
इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.
इसे भी पढ़ें: बोकारो: जंगल में लटका मिला युवक-युवती का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका