छठ महापर्व पर बच्चों की प्रस्तुति में दिखा आस्था और संस्कार का मेल

गोपाल साहू पब्लिक स्कूल में बच्चों ने मनाया छठ महापर्व

By : News11 Bharat
छठ महापर्व पर बच्चों की प्रस्तुति में दिखा आस्था और संस्कार का मेल

पंकज  कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क:  घाघरा के पाकर टोली में स्थित गोपाल साहू पब्लिक स्कूल,में छठ महापर्व के शुभ अवसर पर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में छठी मइया की आराधना से जुड़ी सुंदर प्रस्तुति दी. विद्यालय परिसर में ‘छठी मइया के गीत’, ‘कांचा के ही बांस के बहंगिया’ और ‘उग हे सूरज देव’ जैसे पारंपरिक गीतों पर बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया.

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने छठ व्रत की विशेषता और उसकी विधि-विधान को नाट्य रूपांतरण के माध्यम से दर्शाया. इस प्रस्तुति ने दर्शकों को यह संदेश दिया कि छठ पूजा सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आस्था, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा लोक पर्व है.
विद्यालय की शिक्षिकाओं और शिक्षकों ने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में संस्कृति और परंपरा के प्रति सम्मान बढ़ता है. कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं उपस्थित रहे

यह भी पढ़ें: देवघर उपायुक्त ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: रोंगो गांव में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

मनोहरपुर: रोंगो गांव में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर है.

10 November 2026
रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 1 जनवरी से बदल जाएंगे 12 ट्रेनों के नंबर, यहां जानें पूरी डिटेल

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 1 जनवरी से बदल जाएंगे 12 ट्रेनों के नंबर, यहां जानें पूरी डिटेल

रेलवे ने अगले साल जनवरी से 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर बदलने का निर्णय लिया है।

10 November 2026
लातेहार: आर्केस्ट्रा देखने गया था पूरा परिवार, चोरों ने 6 घरों में किया हाथ साफ़; लाखों के जेवरात और कैश चोरी  

लातेहार: आर्केस्ट्रा देखने गया था पूरा परिवार, चोरों ने 6 घरों में किया हाथ साफ़; लाखों के जेवरात और कैश चोरी  

घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए. घटना के बाद से इलाके में सनसनी है. 

10 November 2026
रांची: बुंडू में 9 साल की बच्ची के साथ रेप, मुंह बोले चाचा ने जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म 

रांची: बुंडू में 9 साल की बच्ची के साथ रेप, मुंह बोले चाचा ने जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म 

घटना की जानकारी होते ही बच्ची के माता-पिता थाना पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया.

10 November 2026