मुख्यमंत्री आवास घेराव मामला: आजसू नेता देवशरण भगत को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने ड...

मुख्यमंत्री आवास घेराव मामला: आजसू नेता देवशरण भगत को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने डिसचार्ज पिटीशन की खारिज

मुख्यमंत्री आवास घेराव मामला आजसू नेता देवशरण भगत को नहीं मिली राहत कोर्ट ने डिसचार्ज पिटीशन की खारिज

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के मामले में आजसू नेता देवशरण भगत को राहत नहीं मिली हैं. MP/MLA की विशेष कोर्ट ने उनकी डिसचार्ज पिटीशन खारिज कर दी.देवशरण भगत ने 15 सितंबर को याचिका दाखिल कर खुद पर लगे आरोपों से मुक्त कराने का आग्रह किया था.

इससे पहले इस मामले में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस की डिसचार्ज पिटीशन भी खारिज हो चुकी हैं. अब 10 दिसंबर को आरोप गठन के बिंदु पर सुनवाई होगी. मामले में आरोपी आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, पूर्व विधायक शिव पूजन मेहता और प्रदेश प्रवक्ता देवशरण भगत हैं.सभी पर सरकारी काम में बाधा डालने और नियम के विरुद्ध रैली करने सहित कई आरोप लगाकर लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

साल 2021 में ओबीसी आरक्षण बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर आजसू पार्टी ने मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम आयोजित किया था. पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मोरहाबादी मैदान में जुटे और रैली निकालकर मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे थे, तभी पुलिस ने रैली को मोरहाबादी में ही रोक दिया था.

यह भी पढ़े: पटना: विशेष सत्र से पहले तेजस्वी यादव की बड़ी बैठक आज, महागठबंधन के विधायकों को दिया गया बुलावा

संबंधित सामग्री

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को तीन अलग-अलग श्रेणियों में ISO सर्टिफिकेट, प्रमाणन पाने वाला देश का पहला राज्य बोर्ड 

बिहार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को तीन अलग-अलग श्रेणियों में ISO सर्टिफिकेट, प्रमाणन पाने वाला देश का पहला राज्य बोर्ड 

खूंटी के जरिया गढ़ थाना क्षेत्र में अपहरण मामले का उत्भेदन, छह अभियुक्त भेजे गए जेल

झारखंड

खूंटी के जरिया गढ़ थाना क्षेत्र में अपहरण मामले का उत्भेदन, छह अभियुक्त भेजे गए जेल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची शहर का किया औचक निरीक्षण, DC मंजूनाथ भजंत्री और कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची शहर का किया औचक निरीक्षण, DC मंजूनाथ भजंत्री और कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

भागलपुर: कान पकड़कर 101 बार उट्ठक-बैठक की सजा से छात्रा बेहोश, हालत गंभीर

बिहार

भागलपुर: कान पकड़कर 101 बार उट्ठक-बैठक की सजा से छात्रा बेहोश, हालत गंभीर

सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन सुपर लीग टूर्नामेंट का चैंपियन बना बारूद क्रिकेट क्लब

झारखंड

सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन सुपर लीग टूर्नामेंट का चैंपियन बना बारूद क्रिकेट क्लब

सिमडेगा के बच्चों को जल्द मिलेगी क्रिकेट ग्राउंड की सुविधा - डीसी