असम चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनता का जताया आभार

असम चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनता का जताया आभार

असम चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनता का जताया आभार 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
असम चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए जनता का आभार प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि असम की महान जनता को जोहार एवं हृदय से आभार. बहुत ही सीमित समय और संसाधन में जो कुछ भी किया जा सका, वह आप सभी के सहयोग, विश्वास और सक्रिय भागीदारी के बिना संभव नहीं था. इस संघर्ष में जिस तरह से आपने हमारा साथ दिया, वह न केवल सराहनीय है, बल्कि हमारे लिए अत्यंत हौसला बढ़ाने वाला भी है. आपका यह समर्थन हमारे लिए शक्ति, प्रेरणा और नई ऊर्जा का स्रोत है.

असम में चुनाव लड़ने का फैसला झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के लिए केवल राजनीतिक विस्तार नहीं था, बल्कि यह वहां के आदिवासी-दलित-अल्पसंख्यक समाज के हक, सम्मान और पहचान की लड़ाई को मजबूत आवाज देने का एक ठोस कदम भी था. राज्य में आदिवासियों की दयनीय स्थिति - ST का दर्जा न मिलना, चाय बागान के मजदूरों को उचित मजदूरी का अभाव, और जमीन के अधिकार से वंचित रहना - इन गंभीर मुद्दों ने इस संघर्ष की नींव रखी.

सीमित संसाधनों और बिना किसी बड़े गठबंधन के JMM ने 16 सीटों पर चुनाव लड़कर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई. पहली ही कोशिश में 2 सीटों पर दूसरे स्थान पर रहना, 7 सीटों पर 15 हजार से अधिक मत प्राप्त करना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि पार्टी ने जनता के बीच अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी है. यह प्रदर्शन दर्शाता है कि यह केवल शुरुआत है और आने वाले समय में संगठन और भी मजबूत होकर उभरेगा. यह परिणाम एवं लोगों का भरोसा इस बात को और स्पष्ट करती है कि आदिवासी समाज के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने की आवश्यकता है.  यह केवल एक चुनावी प्रयास नहीं, बल्कि अस्तित्व, पहचान और अधिकारों की लड़ाई है, और आपके साथ, आपके विश्वास के साथ, यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा.

संबंधित सामग्री

MMCH पलामू में इलाज के दौरान मां और बच्चे की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप

झारखंड

MMCH पलामू में इलाज के दौरान मां और बच्चे की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप

विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने DC से की मुलाकात, जानें क्या कहा

झारखंड

विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने DC से की मुलाकात, जानें क्या कहा

भरनो में विशेष गुरुगोष्ठी आयोजित, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर हुई विस्तृत चर्चा

झारखंड

भरनो में विशेष गुरुगोष्ठी आयोजित, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर हुई विस्तृत चर्चा

झारखंड सहित पूरे देश में पर्वत शृंखलाएँ और नदियां संकटग्रस्त, राजेंद्र सिंह और सरयू राय के संरक्षण में संगोष्ठी का आयोजन

झारखंड

झारखंड सहित पूरे देश में पर्वत शृंखलाएँ और नदियां संकटग्रस्त, राजेंद्र सिंह और सरयू राय के संरक्षण में संगोष्ठी का आयोजन

झारखंड हाईकोर्ट ने PESA नियमावली मामले में राज्य सरकार से मांगा जवाब

झारखंड

झारखंड हाईकोर्ट ने PESA नियमावली मामले में राज्य सरकार से मांगा जवाब