न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रांची शहर का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ वरिष्ठ अधिकारी और रांची DC मंजूनाथ भजंत्री भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने शहर की यातायात व्यवस्था के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया और उसका आकलन किया.

सीएम ने कहा कि राज्य के प्रत्येक शहर में आवागमन, नागरिक सुविधाओं तथा जीवन की सुगमता को और अधिक बेहतर बनाने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है. हमारा संकल्प है कि राज्य का हर शहर सुरक्षित, समावेशी एवं खुशहाल बने, जहाँ प्रत्येक नागरिक को सम्मान के साथ बेहतर जीवन सुविधाएँ सुनिश्चित हों.
ये भी पढ़ें- BJP ने की कई जिलों में मंडल अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट