सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को JPSC व JSSC की कथित अनियमितता...

लोक भवन

सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को JPSC व JSSC की कथित अनियमितताओं व छात्र आंदोलन से कराया अवगत

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार छात्रों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध

सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को jpsc व jssc की कथित अनियमितताओं व छात्र आंदोलन से कराया अवगत

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को लोक भवन में माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से भेंट कर झारखण्ड लोक सेवा आयोग (JPSC) एवं झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की नियुक्ति प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं तथा इसके विरोध में राँची में चल रहे छात्र आंदोलन के संबंध में अवगत कराया.

राज्यपाल महोदय ने छात्रहित को सर्वोपरि बताते हुए परीक्षा प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं युवाओं के विश्वास को बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया तथा कथित अनियमितताओं को अत्यंत गंभीर विषय बताया. उन्होंने कहा कि आयोग इस प्रकार कार्य करें कि उनकी पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता पर किसी भी प्रकार का प्रश्नचिह्न न लगे.

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार छात्रों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. उक्त अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: रांची के बड़ा तालाब में एक नाबालिग बच्चा डूबे की डूबने से हुई मौत

संबंधित सामग्री

देश-विदेश

'Rent Boyfriend' के नाम पर ठगी: अकेलेपन को निशाना बनाने वाला नया Cyber Scam, जानिए क्या है इसकी सच्चाई 

हैदराबाद में सामने आए 'Rent Boyfriend' विज्ञापनों ने ऑनलाइन ठगी के एक नए तरीके को उजागर किया है.

चांद नजर नहीं आया, 26 अगस्त को मनाई जाएगी ईद मिलादुन्नबी

झारखंड

चांद नजर नहीं आया, 26 अगस्त को मनाई जाएगी ईद मिलादुन्नबी

इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक ईद मिलादुन्नबी का पर्व 26 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा

केडी खलारी में 46वें श्रावणी मेले का भव्य शुभारंभ, उमड़ी लोगों की भीड़

झारखंड

केडी खलारी में 46वें श्रावणी मेले का भव्य शुभारंभ, उमड़ी लोगों की भीड़

उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कांके विधायक सुरेश बैठा, यशस्विनी सहाय व एनके एरिया महाप्रबंधक अमिताभ तिवारी ने किया

JPSC रिजल्ट गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, पांच जिलों में सात आरोपियों की तलाश में छापेमारी

झारखंड

JPSC रिजल्ट गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, पांच जिलों में सात आरोपियों की तलाश में छापेमारी

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा के रिजल्ट में कथित गड़बड़ी से जुड़े मामले की जांच अब तेज हो गई है.

डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में बहरागोड़ा में निकला विशाल तिरंगा यात्रा

झारखंड

डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में बहरागोड़ा में निकला विशाल तिरंगा यात्रा

कार्यकर्ता देशभक्ति की धुन पर पूरे उत्साह के साथ मुख्य बाजार का भ्रमण करते हुए आगे बढ़े