छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल

छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल की खुली पोल, एम्बुलेंस के इंतजार में तड़पता रहा सड़क दुर्घटना में घायल नाबालिग

निजी वाहन से ले जाना पड़ा मेदिनीनगर

By : Ark Sahuliyar
छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल की खुली पोल, एम्बुलेंस के इंतजार में तड़पता रहा सड़क दुर्घटना में घायल नाबालिग

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
पलामू जिले के छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में आ गई है. शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक नाबालिग को बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने के बाद समय पर एम्बुलेंस नहीं मिलने का मामला सामने आया है. दर्द से कराहते घायल और उसकी एम्बुलेंस के लिए अस्पताल परिसर में गुहार लगाते परिजनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने स्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल खोल दी है.

​घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद घायल नाबालिग को तत्काल उच्च स्वास्थ्य केंद्र भेजने की जरूरत थी, लेकिन अस्पताल में एम्बुलेंस न मिलने के कारण उसे भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. परिजनों का गंभीर आरोप है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद समय पर वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया, जिससे मजबूरन उन्हें निजी वाहन की व्यवस्था कर घायल को मेदिनीनगर ले जाना पड़ा. इस घटना ने साफ कर दिया है कि आपातकालीन स्थिति में मरीजों की जान बचाने के दावे कागजी साबित हो रहे हैं.

​मामले के तूल पकड़ने पर छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजेश अग्रवाल ने सफाई देते हुए कहा है कि पूर्व में एम्बुलेंस ने एक मरीज को अस्पताल पहुंचाया था जिसके बाद वह अचानक ब्रेकडाउन हो गई. वर्तमान स्थिति यह है कि पूरे अनुमंडल अस्पताल में अब केवल एक एम्बुलेंस और एक ही ड्राइवर बचा है, जिसके भरोसे पूरी चिकित्सा व्यवस्था चल रही है. हालांकि, अस्पताल प्रशासन की ओर से उच्च अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराने की बात कही जा रही है, लेकिन एक एम्बुलेंस के सहारे चल रहे अस्पताल की यह व्यवस्था किसी बड़े खतरे को खुला निमंत्रण दे रही है.

​राज्य के वित्त मंत्री सह स्थानीय विधायक राधाकृष्ण किशोर द्वारा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के तमाम दावों के बीच इस प्रकार की घटनाएं व्यवस्था की जमीनी हकीकत को बयां करती हैं. स्थानीय लोगों और परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते आपातकालीन सेवाओं को दुरुस्त नहीं किया गया, तो छोटी सी देरी भी किसी मरीज की जान पर भारी पड़ सकती है. फिलहाल, इस गंभीर मामले पर अस्पताल प्रबंधन का कोई ठोस आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है, जिससे आम जनता और क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है और वे प्रशासन से इस लचर व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- भाजपा सरकार बनी तो हुसैनाबाद को जिला बनाने का कमलेश सिंह ने दिया भरोसा 

 

संबंधित सामग्री

जगन्नाथ मंदिर परिसर में घुसा कोटरा, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

जगन्नाथ मंदिर परिसर में घुसा कोटरा, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

घबराया हुआ कोटरा छलांग लगाकर मंदिर के सामने बने एक गहरे नाले में जा गिरा और वहीं फंस गया.

गुमला: 19 हाथियों के झुंड का सुरक्षित रेस्क्यू, DFO के नेतृत्व में टला बड़ा खतरा 

गुमला: 19 हाथियों के झुंड का सुरक्षित रेस्क्यू, DFO के नेतृत्व में टला बड़ा खतरा 

19 हाथियों के झुंड को वन विभाग की मुस्तैदी और सूझबूझ से बिना किसी अप्रिय घटना के रांची वन क्षेत्र की ओर सुरक्षित रवाना कर दिया गया.

हजारीबाग: जमीन घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई! 3 आरोपी गिरफ्तार  

हजारीबाग: जमीन घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई! 3 आरोपी गिरफ्तार  

एसीबी की स्पेशल टीम ने छापेमारी कर तीन जमीन विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है.

धनबाद:  घर का दरवाजा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद:  घर का दरवाजा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

चोर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और अलमारी समेत अन्य सामान खंगालते हुए नकदी व आभूषण लेकर फरार हो गए.