विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत
बरही/डेस्क: चौपारण थाना क्षेत्र के दैहर पकरिया गांव में 20 फुट गहरे कुएं में कंबल में लिपटा अज्ञात शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर चौपारण पुलिस पहुंची.
घटना की जानकारी मिलते ही एम्बुलेंस के इंतजार और शव की पहचान करने के लिए सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए. मौके पर समाजसेवी एवं मुखिया प्रतिनिधि नागेंद्र कुशवाहा भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली.
मुखिया प्रतिनिधि नागेंद्र कुशवाहा ने बताया कि शव अज्ञात प्रतीत हो रहा है, जो कहीं बाहर का लगता है. अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है.
पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. शव मिलने से पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.
इसे भी पढ़ें: रांची: ओरमांझी जू में अब नहीं दिखेंगे फन फैलाए नाग और विशालकाय अजगर! प्रबंधन का बड़ा फैसला