हाथियों का आतंक

चतरा: टंडवा के लरंगा सामिडीह में हाथियों का दूसरी रात भी भयंकर तांडव, 4 घर और 8 किसानों की फसलें तबाह

QRT टीम व ग्रामीणों ने मशाल-पटाखों से हाथियों को खदेड़ा, स्थिति की नजाकत को देखते हुए वन कर्मियों और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चतरा: टंडवा के लरंगा सामिडीह में हाथियों का दूसरी रात भी भयंकर तांडव, 4 घर और 8 किसानों की फसलें तबाह

न्यूज 11 भारत

चतरा/डेस्क: चतरा जिले के टंडवा प्रखंड अंतर्गत रहम पंचायत के लरंगा सामिडीह गांव में 15 से 16 हाथियों के झुंड ने लगातार दूसरी रात भी भयंकर उत्पात मचाया है. हाथियों के इस तांडव से ग्रामीणों में गहरी दहशत फैल गई है. मिली जानकारी के अनुसार, हाथियों ने गांव में जमकर तबाही मचाते हुए 4 लोगों के आशियाने को तोड़कर पूरी तरह तबाह कर दिया. इसके साथ ही, लगभग 8 किसानों की धान की फसलों और घरों में रखे करीब 10 क्विंटल अनाज को बुरी तरह रौंदकर नष्ट कर डाला. लगातार दो रातों से बढ़ रहे इस गंभीर खतरे के बाद, टंडवा रेंजर रामबाबू के निर्देश पर वन विभाग की टीम (जिसमें कर्मी कार्तिक कुमार शामिल हैं) और QRT टीम मौके पर पहुंची. स्थिति की नजाकत को देखते हुए वन कर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला.

हाथियों को खदेड़ने के लिए ग्रामीणों के बीच डीजल, मशाल और पटाखों का इंतजाम किया गया. योजनाबद्ध तरीके से मशाल जलाकर और पटाखे छोड़कर ग्रामीणों व वन विभाग की टीम ने आखिरकार हाथियों के झुंड को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ दिया है.फिलहाल हाथी जंगल की तरफ चले गए हैं और हल्का-हल्का बारिश के बीच भी वन विभाग की टीम कुछ ग्रामीणों के साथ सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में डटी हुई है.

इस बीच, टंडवा रेंजर रामबाबू ने स्पष्ट किया है कि प्रभावित ग्रामीणों द्वारा विधिवत आवेदन मिलने पर उसे टंडवा अंचल अधिकारी (CO) गौरव कुमार राज के पास भेजा जाएगा. सीओ द्वारा क्षति का आकलन रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद सभी पीड़ित परिवारों को उनके टूटे हुए घरों, फसलों और अनाज के नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाएगा. इस घटना के बाद से हालांकि हाथियों के भागने से लोगों ने कुछ राहत की सांस ली है, लेकिन नुकसान का आंकलन कर रहे ग्रामीण अभी भी पूरी तरह सतर्क हैं.

यह भी पढ़ें: चतरा: टंडवा के कल्याणपुर में कोयला वाहन की टक्कर से ऑटो सवार युवती की मौत, ऑटो चालक समेत दो गंभीर

संबंधित सामग्री

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

नित्यकाली और श्मसान काली पूजा की विशेष मान्यता है, रात्रि में पूजा के दौरान बलि भी दी जाती है, 300 वर्षों से हो रही है काली पूजा

08 November 2026
तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

धनबाद के टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, जामाडोबा में आयोजित प्रतियोगिता में रांची ने सर्वाधिक अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया

08 November 2026
इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

राष्ट्रपति ने गादी आइजनकोट को सरकार बनाने का दिया न्योता, इजराइल में गठबंधन की होगी सरकार

08 November 2026
रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

देश की राजधानी दिल्ली दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में , 384 AQI के साथ देश में सबसे आगे, रांची अभी 140-170 AQI के है अंदर

08 November 2026
दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम, असर झारखंड पर भी दिखाई देगा

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम, असर झारखंड पर भी दिखाई देगा

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के मैदानी भागों में होगी बारिश, पहाड़ों पर बर्फ गिरने की है सम्भावना

08 November 2026