न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ही परिवार में अलग अलग हादसे में एक मासूम बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई. वही सड़क हादसे में उसी परिवार के एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. पहली घटना 2 वर्षीय मासूम बच्ची इसिका चंपिया जो आनंदपुर प्रखंड के झारबेड़ा पंचायत के गांव बांदुनासा गिरजा टीली की रहने वाली है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक बच्ची की मां अपनी दो बच्ची को लेकर अपने रिश्ते में फूफा के घर छोटा कूड़ना जात्रा मेला देखने के लिए आज सुबह आई थी.
दोपहर में घर के पास तालाब में परिवार के लोग और बच्चे नहाने गए हुए थे. तालाब के पास मौजूद बच्चे वहाँ खेल रहे थे, तभी वह बच्ची इसिका तालाब में डूब गई. इस बात का पता तब चला. जब बच्ची की माँ उसे खोजने लगी तो तालाब के गहरे पानी में डूबा हुआ पाया गया,उसे पानी से निकालने के बाद उसे तत्काल मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया. वहाँ डॉक्टरों ने जाँच के बाद उस बच्ची को मृत घोषित कर दिया.
अस्पताल में बच्ची को देखने के लिए आ रहे रिश्तेदार छोटाकूड़ना निवासी 35 वर्षीय विजय तिर्की स्कूटी से मनोहरपुर जा रहा था. तभी रायकेरा झंझरी पुलिया के समीप उनका स्कूटी स्किट हो गया और अनियंत्रित हो गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना में उनका दांया पैर टूट गया और चेहरे पर भी गंभीर चोटें आई हैं. उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद वेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी.
यह भी पढ़ें: चाईबासा में आज नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा को लेकर की गई अच्छी पहल, जागरूकता रैली और बैठक की आयोजित