शिक्षक नियुक्ति

शिक्षक नियुक्ति में अंतिम चरण में पात्रता की शर्त बदलना गलत, योग्य अभ्यर्थियों को 4 सप्ताह में नियुक्ति का निर्देश

झारखंड हाईकोर्ट ने स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में इतिहास और नागरिक शास्त्र विषय के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है

By : Ark Sahuliyar
शिक्षक नियुक्ति में अंतिम चरण में पात्रता की शर्त बदलना गलत, योग्य अभ्यर्थियों को 4 सप्ताह में नियुक्ति का निर्देश

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 झारखंड हाईकोर्ट ने स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में इतिहास और नागरिक शास्त्र विषय के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है. अदालत ने चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में पात्रता की नई शर्त लागू करने को गलत ठहराते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक के 20 अक्टूबर 2021 के पत्र के विवादित प्रावधान को निरस्त कर दिया है. साथ ही, मूल नियमों और विज्ञापन के तहत पात्रता पूरी करने वाले सफल एवं अनुशंसित अभ्यर्थियों को चार सप्ताह के भीतर नियुक्ति देने का निर्देश दिया है. जस्टिस दीपक रोशन की एकलपीठ ने नीलू कुमारी एवं अन्य बनाम झारखंड राज्य से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया. मामला विज्ञापन संख्या 21/2016 के तहत स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति से जुड़ा है.

क्या है पूरा मामला?
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने वर्ष 2016 में विज्ञापन संख्या 21/2016 के तहत हाई स्कूलों में स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे. इतिहास और नागरिक शास्त्र विषय के संयुक्त पदों के लिए कई ऐसे अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिन्होंने स्नातक स्तर पर इन विषयों को मुख्य विषय के बजाय सहायक विषय के रूप में पढ़ा था.

अभ्यर्थियों ने चयन परीक्षा उत्तीर्ण की. इसके बाद आयोग ने उनके नामों की अनुशंसा की और संबंधित जिलों में काउंसिलिंग एवं दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया भी पूरी हुई. हालांकि, 20 अक्टूबर 2021 को माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से जारी पत्र संख्या 1950 के क्लॉज-5 के आधार पर नियुक्ति में बाधा उत्पन्न हो गई.

इस प्रावधान के तहत जिला शिक्षा पदाधिकारियों को इतिहास और नागरिक शास्त्र को मुख्य विषय के रूप में पढ़ने वाले अभ्यर्थियों को ही नियुक्त करने का निर्देश दिया गया था. इससे सहायक विषय के रूप में इन विषयों की पढ़ाई करने वाले सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रभावित हुई. इसके बाद अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की.

चयन प्रक्रिया के बीच पात्रता की नई शर्त नहीं जोड़ी जा सकती
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से दलील दी गई कि वर्ष 2015 की सेवा नियमावली और वर्ष 2016 के मूल विज्ञापन में विषय को मुख्य या ऑनर्स विषय के रूप में पढ़ने की अनिवार्य शर्त नहीं थी. चयन प्रक्रिया पूरी होने के करीब पहुंचने के बाद विभागीय पत्र के माध्यम से ऐसी शर्त लागू करना उचित नहीं है.

याचिकाकर्ताओं के वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत कुमार ने विज्ञापन के क्लॉज 5(ii) का हवाला देते हुए कहा कि उसमें अभ्यर्थियों को एक से अधिक विषय-संयोजन के लिए आवेदन करने की अनुमति दी गई थी. ऐसे में मुख्य विषय की अनिवार्यता लागू करने से विज्ञापन में दी गई इस छूट का उद्देश्य प्रभावित होता है.

अदालत के समक्ष राज्य सरकार की ओर से पूर्व के एक फैसले का भी हवाला दिया गया. हालांकि, याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया कि देवकांत श्रीनिवास बनाम झारखंड राज्य का मामला अनिवार्य भाषा विषय से संबंधित था, जबकि वर्तमान विवाद इतिहास और नागरिक शास्त्र की शैक्षणिक योग्यता से जुड़ा है.

चार सप्ताह में नियुक्ति देने का निर्देश
हाईकोर्ट ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक के 20 अक्टूबर 2021 के पत्र संख्या 1950 के क्लॉज-5 को निरस्त कर दिया. अदालत ने निर्देश दिया कि अभ्यर्थियों की पात्रता पर वर्ष 2015 की मूल सेवा नियमावली और वर्ष 2016 के विज्ञापन के आधार पर विचार किया जाए. अदालत के निर्देश के अनुसार, पात्रता तय करते समय बाद में जारी विभागीय निर्देश के आधार पर मुख्य विषय होने की शर्त लागू नहीं की जा सकती. जो अभ्यर्थी मूल नियमों के तहत निर्धारित योग्यता पूरी करते हैं और चयन की निर्धारित शर्तों पर खरे उतरते हैं, उन्हें चार सप्ताह के भीतर नियुक्ति देने की प्रक्रिया पूरी की जाए.
 

संबंधित सामग्री

यूसिल की  तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में चार लेबर कोड के उल्लंघन के खिलाफ ठेका कर्मियों ने किया प्रदर्शन

यूसिल की तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में चार लेबर कोड के उल्लंघन के खिलाफ ठेका कर्मियों ने किया प्रदर्शन

कंपनी की सभी यूनिटों में आर्थिक नाकेबंदी की चेतावनी, समय पर न तो वेतन और न ही अन्य सुविधाएं देने का आरोप

18 November 2026
राजगंज थाना क्षेत्र के दलूडीह स्थित बिटिया मैरिज हॉल के पीछे झाड़ियों में मिला अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव, इलाके में सनस

राजगंज थाना क्षेत्र के दलूडीह स्थित बिटिया मैरिज हॉल के पीछे झाड़ियों में मिला अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव, इलाके में सनस

राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया

18 November 2026
पेसा कानून को लेकर लोहरदगा विधायक डॉ रामेश्वर ने कैरो और भंडरा प्रखंड मुख्यालय में की बैठक

पेसा कानून को लेकर लोहरदगा विधायक डॉ रामेश्वर ने कैरो और भंडरा प्रखंड मुख्यालय में की बैठक

डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि पेसा कानून आदिवासी समाज की आत्मा है, यह कानून ग्राम सभा को सबसे बड़ी ताकत देता है

18 November 2026
COTPA एक्ट के तहत बेंगाबाद बाजार में चला चेकिंग अभियान, कई दुकानदारों से वसूला गया जुर्माना

COTPA एक्ट के तहत बेंगाबाद बाजार में चला चेकिंग अभियान, कई दुकानदारों से वसूला गया जुर्माना

कुछ दुकानदार बिना चेतावनी वाले तंबाकू उत्पाद बेच रहे थे, तो कुछ दुकानदार शिक्षण संस्थानों के समीप तंबाकू बेचते पाए गए

18 November 2026
चंदवा के देवनदिया के पास ट्रेन से कटकर नानी घर आए युवक की मौत, सुबह शौच के लिए रेलवे लाइन की ओर गया था

चंदवा के देवनदिया के पास ट्रेन से कटकर नानी घर आए युवक की मौत, सुबह शौच के लिए रेलवे लाइन की ओर गया था

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, उसके बाद हादसे की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

18 November 2026