चंदवा हरैया श्रावणी मेला का भव्य शुभारंभ, DDC सैयद रियाज अहमद ने किया उद्घाटन

उद्घाटन

चंदवा हरैया श्रावणी मेला का भव्य शुभारंभ, DDC सैयद रियाज अहमद ने किया उद्घाटन

उद्घाटन समारोह में मेला समिति के अध्यक्ष बाबर खान ने सभी अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया

चंदवा हरैया श्रावणी मेला का भव्य शुभारंभ ddc सैयद रियाज अहमद ने किया उद्घाटन

राहुल कुमार/न्यूज11 भारत

चंदवा/डेस्क: चंदवा के हरैया में आयोजित श्रावणी मेला का गुरुवार को भव्य शुभारंभ किया गया. मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त (DDC) सैयद रियाज अहमद, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद, अंचल अधिकारी सुमित कुमार झा एवं समाजसेवी रामजस पाठक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया.

उद्घाटन समारोह में मेला समिति के अध्यक्ष बाबर खान ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं झारखंडी गमछा भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया.

इस अवसर पर DDC सैयद रियाज अहमद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के मेले सामाजिक समरसता और मनोरंजन का महत्वपूर्ण माध्यम हैं. ऐसे आयोजन लोगों को आपसी मेलजोल का अवसर प्रदान करते हैं और स्थानीय संस्कृति को भी बढ़ावा देते हैं. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए.

मेला संवेदक बाबर खान ने बताया कि इस वर्ष श्रावणी मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए कई विशेष आकर्षण तैयार किए गए हैं. मेले में मौत का कुआं, ब्रेक डांस झूला, नौका झूला, रेलगाड़ी, जादूगर सुमित का लाइव मैजिक शो, बच्चों के लिए आकर्षक झूले, खिलौने एवं अन्य मनोरंजन के साधन उपलब्ध हैं. उन्होंने क्षेत्रवासियों से परिवार सहित मेले में पहुंचकर इसका आनंद लेने की अपील की.

मौके पर प्रमुख अश्विनी मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार राजेश चंद्र पांडे, अलौदिया मुखिया फूलजेसिया टोप्पो, दीपक निषाद, अयूब खान, बबलू खान, दीपू सिंह सहित मेला समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: दादरा-नगर हवेली और दमन और दीव पुलिस की टीम ने गांडेय से साइबर ठगी के आरोपी को दबोचा

संबंधित सामग्री

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

झारखंड

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सुबह गांव के युवक से हुआ था विवाद, मिली थी धमकी, शाम को पानी में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

झारखंड

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

किसी नवजात शिशु को कपड़े में लपेटकर झाड़ियों में फेंक दिया गया था

चंदनकियारी में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोलबम के जयघोष से गूंजा एनएच-218

झारखंड

चंदनकियारी में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोलबम के जयघोष से गूंजा एनएच-218

दामोदर नदी से पवित्र जल उठाकर हजारों कांवरिया चिड़का धाम स्थित बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए रवाना हुए

चंदनकियारी बिजली सबस्टेशन डकैतीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

चंदनकियारी बिजली सबस्टेशन डकैतीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

एक सप्ताह के अंदर बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता, दो वाहन समेत भारी मात्रा में स्क्रैप तार बरामद

राजगंज में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, रैली में गूंजे ‘जय आदिवासी’ के नारे

झारखंड

राजगंज में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, रैली में गूंजे ‘जय आदिवासी’ के नारे

समारोह की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर हुई