चांडिल : देसी कट्टे के साथ कुख्यात अपराधी गुड्डू उर्फ़ राकेश गिरफ्तार, एक जिंदा गोली बरामद

सफलता

चांडिल : देसी कट्टे के साथ कुख्यात अपराधी गुड्डू उर्फ़ राकेश गिरफ्तार, एक जिंदा गोली बरामद

विशेष छापेमारी दल ने गुप्त सूचना के आधार पर पुड़ीसिली स्थित महतो होटल के समीप घेराबंदी कर की गिरफ्तारी

चांडिल  देसी कट्टे के साथ कुख्यात अपराधी गुड्डू उर्फ़ राकेश गिरफ्तार एक जिंदा गोली बरामद

संतोष कुमार/न्यूज11 भारत

चांडिल/डेस्क:  कपाली ओपी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद की गई है. इस संबंध में कपाली ओपी(चांडिल थाना) कांड संख्या 105/26 दिनांक 31 जुलाई 2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बीए)/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) शिव कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल ने गुप्त सूचना के आधार पर पुड़ीसिली स्थित महतो होटल के समीप घेराबंदी की. पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक स्कूटी पर हथियार लेकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं. पुलिस वाहन को देखते ही दोनों भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पूर्वी सिंहभूम जिले के सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मलनगर दोमुहानी बिलासबस्ती निवासी गुड्डू उर्फ राकेश गोस्वामी (26) के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान उसकी कमर से एक लोडेड देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद की गई. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

एसडीपीओ शिव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, दंगा, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न संगीन धाराओं में 10 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. इस छापेमारी टीम में कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार, सब इंस्पेक्टर हसनैन अंसारी एवं कपाली ओपी के पुलिस बल शामिल थे.

यह भी पढ़ें: बेंगाबाद थाना परिसर में सेवानिवृत्त एसआई सुरेंद्र सिंह को दी गई भावुक विदाई

संबंधित सामग्री

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ़्तार बाइक; दो घायल, एक की हालत गंभीर

झारखंड

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ़्तार बाइक; दो घायल, एक की हालत गंभीर

दिल्ली-कोलकाता लेन पर जरमुनई के समीप कल शनिवार रात तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार हो गई.

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

झारखंड

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

कहलगांव से बासुकीनाथ धाम के लिए निकली 114वीं ऐतिहासिक एवं भव्य कांवर यात्रा दुमका के हंसडीहा पहुंची.

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

झारखंड

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

सहायक शिक्षक समेत दो लोगों को असम पुलिस ने जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है.

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में आज एक दिवसीय अनशन पर बैठने की घोषणा की है. 

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

झारखंड

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

कल शनिवार की सुबह अपराधियों ने खुद को आयकर व GST अधिकारी बताकर 40.50 लाख रुपये की छिनतई कर ली.