चांडिल: पातकुम में नव कुंज महायज्ञ का विधायक सविता महतो व राजा प्रशांत कुमार आदि...

चांडिल: पातकुम में नव कुंज महायज्ञ का विधायक सविता महतो व राजा प्रशांत कुमार आदित्यदेव ने किया उद्घाटन

चांडिल पातकुम में नव कुंज महायज्ञ का विधायक सविता महतो व राजा प्रशांत कुमार आदित्यदेव ने किया उद्घाटन

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

चांडिल/डेस्क: ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के  सोनार पातकुम परगना सोलोआना कमेटी द्वारा आयोजित पातकुम ईचागढ़ में श्री श्री नवकुंज महायज्ञ का उद्घाटन सोमवार को विधायक सविता महतो व राजा प्रशांत कुमार आदित्यदेव ने संयुक्त रुप से फीता काट कर किया. पंचम वर्षीय नव कुंज नाम महायज्ञ का उद्घाटन के बाद शुभारंभ किया गया. उद्घाटन में ईचागढ़ के प्रखंड बिकास पदाधिकारी एकता वर्मा, ईचागढ़ के अंचल अधिकारी दीपक प्रसाद, थाना प्रभारी बजरंग महतो, मुखिया राखोहरी सिंह मुंडा, डा भूषण मुर्मू उपस्थित थे.

वहीं विधायक सविता महतो ने कहा कि पातकुम, ईचागढ़, गौरांगकोचा सहित आस पास के गांवों के सामुहिक प्रयास से इतना बड़ा आयोजन किया गया है, इस तरह का आयोजन से लोगों में आध्यात्मिक चेतना जागृत होता है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से आपसी एकता और सात्विकता बढ़ता है. नव कुंज में 54 संकीर्तन दल भाग लिया है, जो विभिन्न नौ मंदिरों में लगातार नौ दिन रात अखंड हरी नाम संकीर्तन चलते रहेगा. 9 दिवसीय नव कुंज का 24 फरवरी को समापन होगा. नव कुंज महायज्ञ में झारखंड , बंगाल, उड़ीसा क्षेत्र से प्रतिवर्ष लगभग लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं और हरी नाम श्रवण करते हैं.

मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय मंडल, सचिव अमर नाथ यादव, कोषाध्यक्ष राखोहरि सिंह मुंडा, कालीदास आदित्य देव, सुभाष दत्ता, सपन आदित्यदेव, पूर्व प्राचार्य जी पी राजवाड़, रंजीत टुडू, मनोरंजन महतो, शंभुनाथ महतो, सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: गांडेय में डॉ. बशीर हेल्थ केयर अस्पताल का उद्घाटन, मंत्री हफीजुल हसन बोले– सभी वर्गों के हित में होगा बजट

संबंधित सामग्री

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

झारखंड

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल

झारखंड

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल

जेडीयू ने तेतरा महतो को बनाया रांची जिला अध्यक्ष, जिला चुनाव के बाद सौंपी गयी जिम्मेदारी

झारखंड

जेडीयू ने तेतरा महतो को बनाया रांची जिला अध्यक्ष, जिला चुनाव के बाद सौंपी गयी जिम्मेदारी

जिला बदर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा: पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई

झारखंड

जिला बदर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा: पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रांची में बीजेपी महानगर के तरफ से फूंका गया पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का पुतला, गुस्से में दिखें सभी नेता

झारखंड

रांची में बीजेपी महानगर के तरफ से फूंका गया पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का पुतला, गुस्से में दिखें सभी नेता