चंदनकियारी बिजली सबस्टेशन डकैतीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

उद्भेदन

चंदनकियारी बिजली सबस्टेशन डकैतीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

एक सप्ताह के अंदर बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता, दो वाहन समेत भारी मात्रा में स्क्रैप तार बरामद

चंदनकियारी बिजली सबस्टेशन डकैतीकांड का खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार

ब्योमकेश मिश्रा//न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी/डेस्क: बोकारो जिले के चंदनकियारी विद्युत सबस्टेशन में तीन अगस्त की देर रात हुई डकैती का पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर खुलासा कर दिया है. मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर डकैती में इस्तेमाल किए गए दो वाहनों समेत कई सामान बरामद किए गए हैं.

रविवार को चंदनकियारी थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में सीसीआर पुलिस उपाधीक्षक रामप्रवेश कुमार एवं थाना प्रभारी अमित कुमार राय ने पूरे मामले का खुलासा किया.

पुलिस के अनुसार, तीन अगस्त की देर रात करीब 10-12 नकाबपोश अपराधी चंदनकियारी विद्युत सबस्टेशन में घुसे थे. ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी अशोक हेम्ब्रम को हथियारनुमा वस्तु कनपटी पर सटाकर बंधक बना लिया गया. इसके बाद अपराधियों ने सबस्टेशन से कंट्रोल केबल, रैबिट कंडक्टर, स्क्रैप तार, वूल्फ कंडक्टर, 500 केवीए ट्रांसफार्मर का कॉइल और करीब 100 लीटर ट्रांसफार्मर तेल समेत लाखों रुपये की सामग्री लूट ली थी. पुलिस ने लूटे गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 31 लाख 39 हजार 956 रुपये बताई है.

घटना के संबंध में सहायक विद्युत अभियंता नरेन्द्र मिंज के लिखित आवेदन पर चंदनकियारी थाना में मामला दर्ज किया गया था.

मामले की गंभीरता को देखते हुए बोकारो एसपी नाथू सिंह मीना के निर्देश पर चास एएसपी वेदांत शंकर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर जांच करते हुए रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र के जयनगर मुस्लिम टोला से मुहम्मद शहजाद, अलाउद्दीन अंसारी उर्फ लादेन और प्रकाश प्रजापति को गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक सफेद रंग की पिकअप JH02BS 1673, एक सफेद बोलेरो JH01CC 5643, तिरपाल, कई मोबाइल फोन और पिकअप के डाला से करीब 1200 मीटर स्क्रैप तार बरामद किया है. इसके अलावा आरोपी अलाउद्दीन अंसारी उर्फ लादेन के पास से 8,600 रुपये, विभिन्न बैंक कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी बरामद किया गया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटे गए शेष सामान की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है. जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: राजगंज में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, रैली में गूंजे ‘जय आदिवासी’ के नारे

संबंधित सामग्री

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

झारखंड

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

मंत्रियों ने छात्रों के साथ धरना स्थल पर डांस तक का नाटक किया, परंतु रिलीफ नहीं पहुंचाया

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

झारखंड

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर के स्वच्छ वायु दिवस मनाया गया

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

झारखंड

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

चिकित्सक के उपलब्ध नहीं रहने के कारण घायल मरीज को इलाज और रेफर की प्रक्रिया के लिए इंतजार करना पड़ा

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

झारखंड

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

समाज को नशा मुक्त बनाने को लेकर जागरूकता सम्बंधित कार्यक्रम किया जाने का भी निर्णय लिया गया

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य रहे मुमताज़ रंगसाज और संजय सिन्हा ने गढ़वा विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन

झारखंड

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य रहे मुमताज़ रंगसाज और संजय सिन्हा ने गढ़वा विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन

पार्टी के प्रति पूरी तरह से निष्ठावान रहने का लिया संकल्प