सरकार आपके द्वार के तहत आयोजित शिविर को लेकर चंदनकियारी बीडीओ ने गुरुवार की शाम की प्रेसवार्ता

सरकार आपके द्वार के तहत आयोजित शिविर को लेकर चंदनकियारी बीडीओ ने गुरुवार की शाम की प्रेसवार्ता

सरकार आपके द्वार के तहत आयोजित शिविर को लेकर चंदनकियारी बीडीओ ने गुरुवार की शाम की प्रेसवार्ता 

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत
चंदनकियारी/डेस्कः-
राज्य सरकार के निर्देश पर 21 नवंबर से शुरू होकर 15 दिसंबर तक पंचायतवार आपकी सरकार आपके द्वार के तहत आयोजित शिविर को लेकर चंदनकियारी बीडीओ अजय वर्मा ने गुरुवार की शाम प्रेसवार्ता आयोजित किया. जहां उन्होंने कहा कि प्रखंड के तमाम जनता अपने अपने पंचायतों में होनेवाले शिविर में पहुंचकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी व इसका लाभ लेने को आवेदन कर सकते हैं. इस दौरान जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की जिम्मेवारी भी तय की जाएगी. कहा कि शिविर में मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के आवेदन लेकर इसकी इंट्री कराई जाएगी. साथ ही अबूआ आवास,पीएम आवास,सर्वजन पेंशन से संबंधित योजना,जाति, आय आवासीय प्रमाणपत्र, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना,किसान क्रेडिट कार्ड,स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड,सावित्रीबाई फुले बालिका समृद्धि योजना,मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना,बिरसा हरित ग्राम योजना,हरा राशन कार्ड,बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना,मुख्यमंत्री पशुधन योजना के आवेदन लिए जायेंगे. साथ ही अंचल कार्यालय के राजस्व संबंधी लगन रसीद,आनलाइन त्रुटि सुधार,नामांतरण समेत अन्य जनहित के कार्य मौके पर ही निष्पादित की जाएगी. बीडीओ ने कहा कि जनहित से संबंधित समस्याएं व कल्याणकारी योजनाओं के आवेदन प्राप्त कर प्राप्ति रसीद दी जाएगी.

ये भी पढ़ेंः- गंगा के वेग की रफ्तार.. क्या बंगाल के हुगली में रहेगी बरकरार! बिहार के बाद बंगाल जीतना कितना कठिन?

संबंधित सामग्री

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

झारखंड

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

छात्र आन्दोलन के मद्देनजर भाजपा ने किया है झारखंड बंद का ऐलान

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

झारखंड

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी का मामला भी उठाया, पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि

झारखंड

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि 'पाप का घड़ा' भर चुका है - सीता सोरेन

दिखावे की कार्रवाई से झारखंड की जनता की आंखों में धूल झोंकना बंद करे सरकार - सीता सोरेन

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

झारखंड

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

घर लौटते समय अडवारा-तुकतुको मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

झारखंड

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

यह बंद झारखंड के युवाओं के हक, अधिकार और न्याय की लड़ाई है - भाजपा