न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपाध्यक्ष राम बांगड़ के नेतृत्व में आज महापौर रौशनी खलखो एवं उप महापौर नीरज कुमार के साथ बैठक कर शहर के विभिन्न जनहित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की. बैठक के दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं तालाबों के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ आधुनिक लाइटिंग व्यवस्था विकसित करने पर विचार-विमर्श किया गया. इसके अतिरिक्त बड़ा तालाब क्षेत्र में जल जमाव की समस्या पर प्रमुखता से चर्चा हुई, जिस पर महापौर ने शीघ्र कार्रवाई शुरू करने का आश्वासन दिया. यह कहा कि जल्द ही इस समस्या से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी.
मौके पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में समग्र सौंदर्यीकरण को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई. इस दौरान आर्किटेक्ट राजीव चड्डा ने तकनीकी दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिन पर सकारात्मक रूप से विचार किया गया. महापौर ने विश्वास दिलाया कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन के बाद शहर में जल्द ही सकारात्मक और बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे. साथ ही जनहित की नई योजनाओं की शुरुआत के लिए भी उन्होंने प्रतिबद्धता जताई.
प्रतिनिधिमंडल में चैम्बर के उपाध्यक्ष राम बांगड़, पूर्व अध्यक्ष मनोज नरेड़ी और आर्किटेक्ट राजीव चड्डा शामिल थे.
यह भी पढ़ें: पिपरवार पुलिस की बड़ी सफलता,गुम हुए 4 मोबाइल बरामद,पीड़ितों को सौंपा