वाटर ट्रीटमेंट प्लांट निरीक्षण में लापरवाही पर अध्यक्ष ने जताई नाराजगी, कार्य को...

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट निरीक्षण में लापरवाही पर अध्यक्ष ने जताई नाराजगी, कार्य को जल्द शुरू करने का दिया निर्देश

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट निरीक्षण में लापरवाही पर अध्यक्ष ने जताई नाराजगी कार्य को जल्द शुरू करने का दिया निर्देश 

विकास कुमार/न्यूज़11 भारत 
हुसैनाबाद/डेस्क:
पलामू जिला के हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का मंगलवार को झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (JUIDCO) एवं नगर पंचायत की टीम ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती एवं कार्यपालक पदाधिकारी ने देवरी सोन नदी तट पर हो रहे ट्यूबवेल निर्माण कार्य, प्रखंड कार्यालय परिसर, कर्पूरी मैदान के समीप बन रही पानी टंकी तथा मेहंदीनगर स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पिछले कई महीनों से अधिकांश कार्य स्थलों पर काम ठप पड़ा हुआ है. 

नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए JUIDCO के उप परियोजना प्रबंधक राहुल कुमार को निर्देश दिया कि कार्यों को अविलंब शुरू कराया जाए. उन्होंने कहा कि जब लोगों के घरों तक पानी ही नहीं पहुंचेगा, तो ऐसी योजनाओं का कोई औचित्य नहीं है. साथ ही उन्होंने संवेदक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 

प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा पूर्व में 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने का दावा किया गया था, लेकिन स्थल निरीक्षण में वास्तविक प्रगति लगभग 50 प्रतिशत ही पाई गई, जिससे कार्य की पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे है. यह योजना 26 फरवरी 2021 को शुरू की गई थी और दावा किया गया था कि निर्धारित समय सीमा के भीतर शहरी क्षेत्र के सभी घरों तक पाइपलाइन के माध्यम से पानी पहुंचाया जाएगा. हालांकि अब तक केवल 50 से 60 प्रतिशत कार्य ही पूरा हो पाया है. कार्य की धीमी गति से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. करीब 37 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य मेसर्स समर्थ इंफ्राटेक सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा कराया जा रहा है. इस परियोजना को 31 मार्च 2026 तक पूरा किया जाना था, लेकिन निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बावजूद कार्य अधूरा है, जो संवेदक की लापरवाही को दर्शाता है. 

निरीक्षण में सामने आई अनियमितताओं ने पूरे प्रोजेक्ट पर सवाल खड़े कर दिए हैं, अब देखना यह होगा कि निर्देश के बाद कार्य में तेजी आती है या नहीं, ताकि लोगों को जल्द से जल्द शुद्ध पेयजल की सुविधा मिल सके. वही निर्देश के बाद JUIDCO कंपनी के उप परियोजना प्रबंधक राहुल कुमार ने रुका हुआ कार्य जल्द शुरू करने की बात कही है.

यह भी पढ़े: न्यूज़11 भारत की खबर का असर, जर्जर हड़ही नदी पुल की देर रात कराई गई मरम्मत
 

संबंधित सामग्री

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

झारखंड

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

ट्रेन की चपेट मे आने से घायल युवक की मौत, जपला हैदरनगर रेलखंड की घटना

झारखंड

ट्रेन की चपेट मे आने से घायल युवक की मौत, जपला हैदरनगर रेलखंड की घटना

RU के लॉ कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर HC में आज हुई सुनवाई, उच्च शिक्षा सचिव ने कोर्ट को दी ये जानकारी

झारखंड

RU के लॉ कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर HC में आज हुई सुनवाई, उच्च शिक्षा सचिव ने कोर्ट को दी ये जानकारी

सुखदेवनगर अतिक्रमण हटाव मामला पर हुई सुनवाई: HC ने CO से पूछा, निर्माण ध्वस्त क्यों किया?

झारखंड

सुखदेवनगर अतिक्रमण हटाव मामला पर हुई सुनवाई: HC ने CO से पूछा, निर्माण ध्वस्त क्यों किया?

धनबाद में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 68 SI-ASI का तबादला

झारखंड

धनबाद में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 68 SI-ASI का तबादला