चाईबासा सदर अस्पताल में खौफनाक लापरवाही, 5 बच्चों को चढ़ा दिया HIV पॉजिटिव ब्लड, सभी संक्रमित

By : Mansi Kumari
चाईबासा सदर अस्पताल में खौफनाक लापरवाही, 5 बच्चों को चढ़ा दिया HIV पॉजिटिव ब्लड, सभी संक्रमित

न्यूज़11 भारत
चाईबासा/डेस्क:
झारखंड के चाईबासा सदर अस्पताल से एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया हैं. स्वास्थ्य विभाग की जांच में सामने आया कि अस्पताल के ब्लड बैंक से पांच बच्चों को एचआईवी पॉजिटिव रक्त चढ़ा दिया गया. यह घटना बच्चों और उनके परिवारों के लिए गंभीर चिंता का कारण बनी हुई हैं.

संक्रमित बच्चों की संख्या बढ़ी
प्रारंभिक जांच में एक बच्चे के पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने और जांच की, जिसमें चार और बच्चे एचआईवी पॉजिटिव पाए गए. अब तक कुल पांच बच्चे इस घातक संक्रमण की चपेट में हैं. सभी बच्चे थैलेसीमिक है और उन्हें सदर अस्पताल में खून चढ़ाया गया था.

हाईकोर्ट और स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई
झारखंड हाईकोर्ट ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया और जांच का आदेश दिया. इसके बाद रांची से स्वास्थ्य विभाग की टीम चाईबासा पहुंची और अस्पताल में ब्लड बैंक के रिकॉर्ड और बच्चों की रिपोर्ट की जांच शुरू की. अधिकारियों ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

परिवारों में चिंता और डर
सात वर्षीय थैलेसीमिक बच्चे के पिता ने पहले ही पश्चिमी सिंहभूम के डीसी से शिकायत दर्ज कराई थी. पिता ने बताया कि उनके बच्चे की जांच में 18 अक्तूबर को पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी. परिवार ने खुद भी अपनी जांच कराई, जिसमें दोनों निगेटिव पाए गए. इस घटना के बाद अस्पताल में ब्लड चढ़वाने वाले मरीजों और उनके परिवारों में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया हैं.

यह भी पढ़े: बेतिया में BJP सांसद से 10 करोड़ की रंगदारी की मांग, बेटे की जान पर भी खतरा
 

संबंधित सामग्री

SIR-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

SIR-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क कैंप-सह-चुनावी पाठशाला, नए मतदाताओं के पंजीकरण, मतदाता सूची में त्रुटि सुधार पर जोर

आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में जेल में बंद शुभम कुमार को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में जेल में बंद शुभम कुमार को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में जेल में बंद आरोपी शुभम कुमार को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.

उपायुक्त के निर्देशानुसार अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग ने की कार्रवाई, कंदरबेरा चौक से बालू लदा आईसर वाहन जब्त

उपायुक्त के निर्देशानुसार अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग ने की कार्रवाई, कंदरबेरा चौक से बालू लदा आईसर वाहन जब्त

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी परिस्थिति में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

देवघर में शौर्य संपर्क मेला का शुभारंभ, भारत के वीर सैनिकों और उनके परिवारों के बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण 

देवघर में शौर्य संपर्क मेला का शुभारंभ, भारत के वीर सैनिकों और उनके परिवारों के बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण 

भारतीय सेना के ट्रिनिटी एरिया के तत्वावधान में झारखंड एवं बिहार सब एरिया द्वारा आयोजित दो दिवसीय शौर्य संपर्क मेला का झारखंड के देवघर में शुभारंभ हुआ.

UP Rajya Sabha Election: सपा से धनराज परिमल नाथवानी और BJP से श्रुति गंगवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

UP Rajya Sabha Election: सपा से धनराज परिमल नाथवानी और BJP से श्रुति गंगवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

उत्तर प्रदेश में सपा से धनराज परिमल नाथवानी और भाजपा से श्रुति गंगवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं.