रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत
चाईबासा/डेस्क: 1 जून को पश्चिमी सिंहभूम SP अमित रेणु को गुप्त सूचना मिली कि नोवामुण्डी क्षेत्र में एक संदिग्ध चोरी की बाइक बेचने घूम रहा है. उस सूचना पर कार्रवाई करते हुए चाईबासा पुलिस ने 20 चोरी की बाइक बरामद की.
कार्रवाई कैसे हुई
SP के निर्देश पर SDPO किरीबुरु के नेतृत्व में नोवामुण्डी, किरीबुरु, बड़ा जामदा थानों की संयुक्त टीम बनी. जमशेदपुर की सिदगोड़ा थाना पुलिस भी उसी चोर की तलाश में थी. दोनों जिलों की पुलिस ने मिलकर छापामारी की और इतनी बड़ी सफलता हाल लगी.
बरामदगी और गिरफ्तारी:
- डुकासाई, नोवामुण्डी: सोनू लोहरा उर्फ भोला, 20 वर्ष, बिरसानगर जमशेदपुर की निशानदेही पर 5 बाइक
- टोंटोगाढ़ा, छोटानागरा: राज पुरती, 23 वर्ष की निशानदेही पर 9 बाइक
- टाटीबा बिरहोर टोला, किरीबुरु: 6 बाइक
- कुल बरामद : 20 मोटरसाइकिल, अनुमानित कीमत 25-30 लाख रुपये
बरामद बाइक्स में शामिल: होंडा एक्टिवा 3G JH05AZ6588, बजाज पल्सर NS200 JH05KR0214, हीरो सुपर स्प्लेंडर JH22C8993, यामाहा R15 JH01DT7489, यामाहा FZ JH05AF1422, हीरो ग्लैमर JH05AB5802 आदि.
गिरफ्तार अभियुक्त:
- 1. सोनू लोहरा उर्फ भोला, पिता राजेन्द्र लोहरा, बिरसानगर जोन-3, जमशेदपुर
- 2. राज पुरती, पिता चंद्र मोहन पुरती, टोटोंगढ़ा, छोटानागरा, चाईबासा
दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.
यह भी पढ़ें: आपत्तिजनक फोटो-वीडियो के दुष्प्रचार से आक्रोशित पिता ने की बेटी की हत्या, आरोपी पिता गिरफ्तार