चाईबासा नगर पर्षद प्रशासक ने की समीक्षा, बैंकों को दिए ॠण निर्गत करने के निर्देश

चाईबासा नगर पर्षद प्रशासक ने की समीक्षा, बैंकों को दिए ॠण निर्गत करने के निर्देश

चाईबासा नगर पर्षद प्रशासक ने की समीक्षा बैंकों को दिए ॠण निर्गत करने के निर्देश

रोहन निषाद/न्यूज 11 भारत

चाईबासा/डेस्क: आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार तथा नगरीय प्रशासन निदेशालय, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड, रांची से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में नगर परिषद चाईबासा के सभागार में श्रीमती संतोषिनी मुर्मू, प्रशासक, नगर परिषद चाईबासा की अध्यक्षता में नगर परिषद अंतर्गत सभी बैंक शाखाओं के शाखा प्रबंधकों के साथ स्वनिधि योजना के तहत स्वनिधि संकल्प अभियान में किया जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई एवं महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए.

सर्वप्रथम डिजिटल इनएक्टिव वेंडर्स पर चर्चा करते समय बैंक शाखा प्रबंधकों ने बताया की वैसे वेंडर जिनका स्वनिधि लोन किया गया है, उनका यूपीआई आईडी साथ-साथ में जनरेट कर दिया जाता है. परंतु लाभूक के द्वारा लगातार 6 माह तक यूपीआई आईडी को युज नहीं करने पर यूपीआई आईडी स्वत: डीएक्टिव हो जाता है. जिस पर प्रशासक महोदय ने युपीआई आईडी पुनः एक्टिवेट करने हेतु शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया, साथ ही नगर मिशन प्रबंधक को पेनी ट्रांजैक्शन कर अगले 6 महीने तक उनको डिजिटल एक्टिव करने का निर्देश दिया.

तदुपरांत, प्रशासक द्वारा बताया गया कि वैसे ऋण आवेदन जिनको बैंकों के द्वारा लाभूक से संपर्क नहीं होने की स्थिति में पोर्टल पर वापस किया गया है, वैसे आवेदनों को पुनः आवेदकों से समन्वय स्थापित कर रीसबमिट किया गया है. उक्त सभी आवेदनों को स्वनिधि संकल्प अभियान के तहत 2 दिसंबर के पहले डिसबर्स करना है. 

प्रशासक द्वारा पृच्छा किया गया कि कुछ आवेदन पिकअप श्रेणी में लंबीत दिख रहे हैं. जिस पर बैंकों द्वारा बताया गया कि चूकि पहले पोर्टल काम नहीं कर रहा था परंतु पिछले 10 दिन से उनके द्वारा लंबित आवेदनों के निष्पादन पर जोर दिया जा रहा है एवं सभी लंबित ॠण आवेदनों का निष्पादन दो दिसम्बर तक करने का प्रयास किया जायेगा.प्रशासक महोदया द्वारा नगर मिशन प्रबंधक को एक वाट्सऐप ग्रूप बना कर बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया.

उक्त विशेष समीक्षा बैठक में नगर परिषद के लेखा पदाधिकारी, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूनियन बैंक आफ इंडिया, बैंक ऑफ़ बड़ोदा, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया, केनरा बैंक के सभी शाखा प्रबंधक गण तथा नगर मिशन प्रबंधक, सामुदायिक संगठनकर्ता एवं सभी सामुदायिक संसाधन सेविका उपस्थित रहकर भाग लिए एवं समीक्षा बैठक को सफल बनाया.

यह भी पढ़ें: एकलव्य विद्यालय में बाल सुरक्षा, संरक्षण और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

संबंधित सामग्री

धनु संक्रांति के साथ शुरू हो रहा खरमास, एक मास वर्जित रहेंगे सभी शुभ कार्य

देश-विदेश

धनु संक्रांति के साथ शुरू हो रहा खरमास, एक मास वर्जित रहेंगे सभी शुभ कार्य

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा तो तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी, फिर भी ठंड के मौसम न रहें असावधान

झारखंड

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा तो तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी, फिर भी ठंड के मौसम न रहें असावधान

मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन के निदेशानुसार रांची शहर को सुंदर, सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में की जाएगी ठोस पहल

झारखंड

मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन के निदेशानुसार रांची शहर को सुंदर, सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में की जाएगी ठोस पहल

आवागमन और नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर उपायुक्त-सह जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक

बुट्टी मोड़ स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल के समीप डीवाईडर से टकराया मोटरसाइकिल, व्यक्ति की मौके पर हुई मौत 

झारखंड

बुट्टी मोड़ स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल के समीप डीवाईडर से टकराया मोटरसाइकिल, व्यक्ति की मौके पर हुई मौत 

सिसई के नेशनल हाईवे-23 डाड़हा सामटोली के पास सड़क दुर्घटना, एक व्यक्ति की मौत दो घायल

झारखंड

सिसई के नेशनल हाईवे-23 डाड़हा सामटोली के पास सड़क दुर्घटना, एक व्यक्ति की मौत दो घायल