चाईबासा: सदर अस्पताल में एचआईवी संक्रमण और मरीज की आत्महत्या मामले में भाजपा ने उठाया सवाल

दोनों घटनाओं की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

By : News11 Bharat
चाईबासा:  सदर अस्पताल में एचआईवी संक्रमण और मरीज की आत्महत्या मामले में भाजपा ने उठाया सवाल

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत 

चाईबासा/डेस्क:  पश्चिमी सिंहभूम जिला भाजपा प्रवक्ता जितेंद्र नाथ ओझा ने प्रेस-विज्ञप्ति कर कहा है कि जिला मुख्यालय स्थित चाईबासा सदर अस्पताल एक बार फिर अपनी लापरवाही और अव्यवस्था के कारण सुर्खियों में है. कुछ दिन पूर्व ब्लड बैंक की गंभीर त्रुटि के कारण थैलेसीमिया से पीड़ित पाँच से छह बच्चों के एचआईवी संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में वर्तमान में लगभग 515 एचआईवी संक्रमित मरीज पंजीकृत हैं. ऐसे में इस नये मामले ने पूरे जिले की चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़ा कर दिया है.

स्थिति तब और भयावह हो गई जब आज अस्पताल की तीसरी मंज़िल से एक मरीज द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली. यह घटना यह स्पष्ट करती है कि अस्पताल में न तो पर्याप्त चिकित्सकीय देखरेख है और न ही मरीजों की मानसिक सुरक्षा का कोई प्रबंध. लगातार घट रही इन घटनाओं से यह साफ है कि चाईबासा सदर अस्पताल की कार्यप्रणाली पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है.

पश्चिमी सिंहभूम जैसे जिले में, जहां कुपोषण की दर राज्य में सर्वाधिक है, वहाँ स्वास्थ्य सुविधाओं का इस स्तर पर चरमराना अत्यंत चिंताजनक है. कई ग्रामीण क्षेत्रों में डायरिया जैसी बीमारियाँ फैल चुकी हैं और एंबुलेंस की सुविधा तक नहीं है. सरकार केवल लीपा-पोती में व्यस्त है जबकि गरीब जनता बुनियादी चिकित्सा सुविधा के लिए तरस रही है.

भारतीय जनता पार्टी मांग करती है कि एचआईवी संक्रमण और आत्महत्या दोनों घटनाओं की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। सदर अस्पताल की समग्र चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा कर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। यह मामला केवल एक अस्पताल की लापरवाही नहीं बल्कि गरीब जनता के जीवन से खिलवाड़ का प्रतीक है

यह भी पढ़ें: आखिर कहां हैं राहुल, क्यों बिहार से बना रखी है दूरी, कांग्रेस के 'तारे जमीं पर क्यों नहीं उतरे'!

संबंधित सामग्री

निशा भगत की मौत के मामले में NCST ने लिया संज्ञान, उच्च अधिकारियों से मांगी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट

निशा भगत की मौत के मामले में NCST ने लिया संज्ञान, उच्च अधिकारियों से मांगी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट

आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संज्ञान लिया है.

07 November 2026
गुमला पहुंचे पूर्व CM रघुवर दास, दिवंगत निशा भगत को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि 

गुमला पहुंचे पूर्व CM रघुवर दास, दिवंगत निशा भगत को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज गुमला में आदिवासी नेत्री निशा भगत के पैतृक गांव पहुंचकर उनको नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके पार्थिव शरीर पर मिट्टी दी.

07 November 2026
Best 5G Phone under Rs 20000: कमाल के फीचर्स के साथ मिलेंगे ये 5 बेस्ट स्मार्टफोन, Xiaomi से Samsung तक के विकल्प 

Best 5G Phone under Rs 20000: कमाल के फीचर्स के साथ मिलेंगे ये 5 बेस्ट स्मार्टफोन, Xiaomi से Samsung तक के विकल्प 

20 हजार रुपये से कम कीमत में उपलब्ध हैं ये पांच स्मार्टफोन, देखें फीचर्स

07 November 2026
चौपारण के जोकट में NH-19 पर रोज का महाजाम, धूल-गर्दे से बीमार हो रहे ग्रामीण

चौपारण के जोकट में NH-19 पर रोज का महाजाम, धूल-गर्दे से बीमार हो रहे ग्रामीण

सिक्स लेन कंपनी पर फूटा गुस्सा, बोले - पानी छिड़काव नहीं हुआ तो नहीं करेंगे सहयोग

07 November 2026
संत माईकल +2 स्कूल मुरी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा 

संत माईकल +2 स्कूल मुरी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा 

संत माईकल +2 स्कूल, मुरी में रंगोली एवं दीप जलाओ-दीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह नजर आया.

07 November 2026