विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़11 भारत
बरही/डेस्क: बरही थाना क्षेत्र के धनबाद रोड स्थित पटाखा व्यवसायी पिंटू गुप्ता के प्रतिष्ठान पर सोमवार को सीजीएसटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग, हजारीबाग डिवीजन की टीम ने छापेमारी की.
जानकारी के अनुसार टीम दोपहर करीब 4 बजे मौके पर पहुंची और खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू की. व्यवसायी के अनुसार, महाराजगंज के एक कारोबारी को पटाखे भेजे जा रहे थे. इसी दौरान दो टेंपो को रोककर पूछताछ की गई, जिसके बाद टीम सीधे प्रतिष्ठान पहुंची.
अभी तक टीम द्वारा दस्तावेजों की जांच और पूछताछ जारी रही. हालांकि, विभाग की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.
यह भी पढ़ें- समाहरणालय में साप्ताहिक जनता दरबार, रांची DC मंजूनाथ भजंत्री ने सुनीं फरियादें