केंद्रीय विस्थापित प्रतिनिधियों ने डीवीसी मुख्यालय कोलकाता में चेयरमैन राजेश पां...

मांग पत्र

केंद्रीय विस्थापित प्रतिनिधियों ने डीवीसी मुख्यालय कोलकाता में चेयरमैन राजेश पांडेय से मुलाकात कर सौंपा 8 सूत्री मांग पत

संशोधन करते हुए एक सूची पुनः बनाकर विस्थापितों को एएमसी एआरसी ठेका कार्यो में नियोजित करने की मांग

केंद्रीय विस्थापित प्रतिनिधियों ने डीवीसी मुख्यालय कोलकाता में चेयरमैन राजेश पांडेय से मुलाकात कर सौंपा 8 सूत्री मांग पत

राजेश कुमार/न्यूज 11 भारत

बोकारो थर्मल.बेरमो/डेस्क:  डीवीसी की ऑल वेली विस्थापित समन्वय संघर्ष समिति केंद्रीय कमिटी के विस्थापित प्रतिनिधियों डीवीसी अध्यक्ष राजेश पाण्डेय  से कोलकाता मुख्यालय में मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता देकर सम्मानित किए. साथ ही विस्थापित समस्याओं से सम्बन्धित आठ सूत्री मांग पत्र सौंप कर जल्द समाधान करने का अनुरोध किया. इसकी जानकारी विस्थापित समन्वय संघर्ष समिति के केंद्रीय महासचिव बालेश्वर यादव एवं केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश्वर मण्डल आदि नेताओं ने देते हुए बताए कि विस्थापितों के मुख्य मांगो में डीवीसी मुख्यालय द्वारा निर्धारित 2024 सर्कुलर के तहत 20-25 लाख रुपए के ठेका कार्य सभी परियोजनाओं में विस्थापितों परिवारों को सर्कुलर में संशोधन करते हुए दिया जाय. बोकारो थर्मल में 850 मैगावाट  का एक नया पावर प्लांट का निर्माण शीघ्र किया जाए. डीवीसी द्वारा अधिग्रहित जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया जाए. वर्ष 2001 को उपायुक्त बोकारो द्वारा अधिग्रहित रैयतों के परिवारों की सूची बनाई गई थी उसे संशोधन करते हुए एक सूची पुनः बनाकर विस्थापितों को एएमसी एआरसी ठेका कार्यो में नियोजित किया जाये.

  • डीवीसी द्वारा पूर्नवास रैयतों को जमीन का मालीकाना हक शीघ्र दिया जाए.
  • सूचीबद्ध विस्थापित परिवारों को मृत आश्रितों के तरह विस्थापितों को भी 15 लाख रुपए भुगतना किया जाए.
  • डीवीसी द्वारा अधिग्रहित जमीन पर केवल सोलर प्लांट स्थापित करें उसके अतिरिक्त गैरमजूरवा जमीन तथा वर्षो रैयतों द्वारा खेती कर रहे हैं वैसे जमीन पर सोलर नहीं लगाया जाए.

इस अवसर पर विस्थापित समन्वय संघर्ष समिति के केंद्रीय महासचिव बालेश्वर यादव , केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश्वर मण्डल सहित दिनेश भारती, बिकास कुमार सिंह, बासुदेव महतो आदि विस्थापित प्रतिनिधि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: लगातार बारिश से कुसुम्बाहा में मिट्टी का मकान गिरा, ग्रामीण के सामने आवास की समस्या

संबंधित सामग्री

घाघरा की नौवडीहा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने दीपक कुमार महली कोषाध्यक्ष बने दीनदयाल चौरसिया

झारखंड

घाघरा की नौवडीहा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने दीपक कुमार महली कोषाध्यक्ष बने दीनदयाल चौरसिया

बैठक में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर आवश्यक तैयारियों, पूजा व्यवस्था, आयोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

झारखंड

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए अहम बैठक हुई. इस बैठक में प्रबंधन और सभी सुरक्षा के संबंधित अधिकारी शामिल हुए.

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.